फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra-Jadeja-fined-for-using-offensive-language

वॉटसन को गाली देने पर जडेजा की मैच फीस कटी

Mon, 04 Nov 2013 10:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Nov 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ravindra-Jadeja-fined-for-using-offensive-language

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाने वाले टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर रवींद्र जडेजा पर जुर्माना लगा दिया गया है।

विज्ञापन


जडेजा पर शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम वनडे मैच में कंगारू बल्लेबाज शेन वॉटसन के साथ तीखी बहस करने के कारण मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


सीरीज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के 29वें ओवर में यह घटना घटी। जडेजा ने शेन वॉटसन को आउट करने के बाद गलत शब्दों का प्रयोग किया। आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.1.4 के तहत जडेजा को दोषी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी एंडी पैक्रॉफ्ट के लगाए जुर्माने को भी स्वीकार कर लिया।
 
आतिशी बल्लेबाजी कर रहे वॉटसन को 29वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने आउट करने के बाद उनकी ओर इशारा करते हुए गाली दी थी। वॉटसन जब आउट हुए तो उन्होंने 22 गेंदों में 49 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed