{"_id":"60b21e388ebc3e36ac12582f","slug":"ravindra-jadeja-displays-india-retro-jumper-for-world-test-championship-final-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! जडेजा ने साझा की तस्वीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया! जडेजा ने साझा की तस्वीर
Sat, 29 May 2021 04:28 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 29 May 2021 04:28 PM IST
सार
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए टीम की जर्सी का फोटो शेयर किया है। बता दें कि भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
- फोटो : social media
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम नई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी, जिसकी तस्वीर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। यह जर्सी काफी हद तक 90 के दशक की याद दिलाती है। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18-22 सून के बीच साउथम्प्टन के रोज बाउल में खेला जाएगा। जडेजा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ' 90 के दौर को याद करते हैं।' भारत ने इंग्लैंड को हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
⏪Rewind to 90’s 👕 #lovingit #india pic.twitter.com/bxqB6ptfhD
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) May 29, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रॉ या टाई होने दोनों टीमें होंगी विजेता
आईसीसी ने बताया कि अगर यह मैच ड्रॉ या टाई होगा तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा। यदि बारिश या किसी अन्य वजह मैच में बाधा खड़ी होती है तो 23 जून को भी मैच का आयोजन होगा। इसलिए आईसीसी ने 23 जून को फाइनल मैच के रिजर्व डे के तौर पर रखा है। रिजर्व डे पर मैच तभी खेला जाएगा जब नियमित पांच दिनों में भी बर्बाद हुए समय की भरपाई नहीं हो सकेगी।
दो जून को इंग्लैंज पहुचेंगी भारतीय टीम
बता दें भारतीय टीम दो जून को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होगी। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 10 दिन के लिए क्वारंटी रहेगी। इस दौरे में जाने वाले खिलाड़ी अभी मुंबई के होटल में क्वारंटीन हैं। भारत ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत।
स्टैंडबाई खिलाड़ी: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, अर्जन नागवासवाला।