फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravindra Jadeja Cryptic tweet after aggressive talk with ms Dhoni during CSK vs DC Match

Ravindra Jadeja: धोनी के साथ गुस्से में बातचीत के बाद जडेजा का ट्वीट- 'जैसा करोगे वैसा ही फल मिलेगा'

Sun, 21 May 2023 09:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 21 May 2023 09:51 PM IST
सार

रवींद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा कि आप जैसा करते हो, वैसा ही फल आपको मिलता है। उनकी पत्नी रिवाबा ने भी इसे रीट्वीट किया। इसके बाद जडेजा के ट्वीट को धोनी के साथ उनकी बातचीत से जोड़कर देखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja Cryptic tweet after aggressive talk with ms Dhoni during CSK vs DC Match
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। लीग स्टेज में यह टीम दूसरे स्थान पर रही और अब 23 मई को गुजरात के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में पहला क्वालिफायर मैच खेलेगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को दिल्ली के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना जरूरी था और चेन्नई ने यह मैच 77 रन के बड़े अंतर से जीता। हालांकि, इस मैच के दौरान धोनी और जडेजा के बीच बातचीत का एक वीडियो सामने आया, जिसको लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस वीडियो में जडेजा काफी गुस्से में दिख रहे थे। वहीं, धोनी उनको समझाते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो सामने आने के बाज जडेजा ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में एक फोटो थी, जिसमें लिखा था "आपको आपके कर्मों का फल मिलेगा, देर या सवेर आपको यह जरूर मिलेगा।" जडेजा ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा कि निश्चित रूप से ऐसा होगा। जडेजा की पत्नी ने भी इसे रीट्वीट किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा के ट्वीट को धोनी के साथ वीडियो से जोड़ रहे फैंस
जडेजा के इस ट्वीट को फैंस धोनी के साथ जोड़कर देख रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी और जडेजा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इसी वजह से जडेजा दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद गुस्से में थे। इसी गुस्से की वजह से जडेजा ने यह ट्वीट किया है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। धोनी, जडेजा या चेन्नई की टीम की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। 



यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी और जडेजा के बीच अनबन की खबरें सामने आई हैं। पिछले सीजन जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके कप्तानी छोड़ने के बाद खबरें सामने आई थीं कि धोनी और चेन्नई की टीम के साथ जडेजा के रिश्ते ठीक नहीं हैं, लेकिन यह सिर्फ अफवाह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed