फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravindra Jadeja became 275 th Test player for india

भारत के 275वें टेस्ट खिलाड़ी बने जडेजा

Thu, 13 Dec 2012 03:53 PM IST
नागपुर/एजेंसी
नागपुर/एजेंसी Updated Thu, 13 Dec 2012 03:53 PM IST
विज्ञापन
ravindra Jadeja became 275 th Test player for india

आलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में उतरने के साथ ही भारत के 275वें टेस्ट खिलाड़ी बन गए। इस साल जडेजा टेस्ट पदार्पण करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। कर्नाटक के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए तीसरे टेस्ट में अपना पदार्पण किया था। उसके बाद अब दिसंबर में जाकर जडेजा को टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिला।

विज्ञापन


जडेजा ने रणजी ट्राफी के इस सत्र में दो तिहरे शतक लगाए हैं और साथ ही अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है। इसका इनाम उन्हें नागपुर टेस्ट के लिए पहले टीम में और अब अंतिम एकादश में चयन के रूप में मिल गया। मुंबई के बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। रहाणे के साथ-साथ बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को एक बार फिर निराशा झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


जहीर खान को टीम से बाहर किए जाने के बाद उम्मीद थी कि डिंडा को मौका मिलेगा लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन विशेषज्ञ स्पिनरों को उतारने को प्राथमिकता दी। डिंडा के साथ-साथ दिल्ली के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को भी अपना टेस्ट करियर शुरू करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज का इंतजार करना पडे़गा। जडेजा ने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की और जोनाथन ट्राट के रूप में पहला विकेट लिया। जडेजा ने ट्राट को बोल्ड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed