फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Reacts As Jasprit Bumrah Replace Him As No. 1 Test Bowler, Shubman Gill, Cheteshwar Pujara

ICC Ranking: टेस्ट के नंबर एक गेंदबाज बने बुमराह तो अश्विन की प्रतिक्रिया आई सामने, शुभमन के शतक पर कही यह बात

Sun, 11 Feb 2024 03:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Feb 2024 03:14 PM IST
सार

भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रनों से जीता था। बुमराह को दूसरे टेस्ट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। मैच के बाद जारी हुई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह अश्विन को पीछे छोड़ दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए थे।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Reacts As Jasprit Bumrah Replace Him As No. 1 Test Bowler, Shubman Gill, Cheteshwar Pujara
रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में असली हीरो बुमराह ही थे। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में भारत को 28 रनों से हराकर 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन बुमराह की 'बूमबॉल', उनकी पिन-पॉइंट यॉर्कर और बल्लेबाजों को दबाव में लाने की उनकी क्षमता ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के दौरान इंग्लैंड को 'बैजबॉल' खेलने से रोक दिया।
विज्ञापन


भारत ने दूसरा टेस्ट 106 रनों से जीता था। बुमराह को दूसरे टेस्ट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया था। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। मैच के बाद जारी हुई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बुमराह अश्विन को पीछे छोड़ दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए थे।
विज्ञापन

अश्विन ने बुमराह को लेकर क्या कहा?

Ravichandran Ashwin Reacts As Jasprit Bumrah Replace Him As No. 1 Test Bowler, Shubman Gill, Cheteshwar Pujara
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बुमराह ने असाधारण गेंदबाजी की और उनका नंबर एक गेंदबाज बनना 'हिमालय की चोटी जैसी उपलब्धि' है। उन्होंने कहा- बूमबॉल (बुमराह) के नाम वह मैच था। बुमराह ने असाधारण गेंदबाजी की है। वह 14 विकेट के साथ फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब तो नंबर एक रैंकिंग वाले टेस्ट गेंदबाज भी हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और यह एक हिमालयी की चोटी पर पहुंचने जैसी उपलब्धि है।

अश्विन ने शुभमन की भी तारीफ की

स्पिनर ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की भी सराहना की, जिन्होंने 12 पारियों के बाद दूसरे टेस्ट में शतक बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। अश्विन ने कहा कि गिल की प्रतिभा पर किसी को कोई शक नहीं है और शतक ने उनके आलोचकों को एक बल्लेबाज के रूप में उनके टैलेंट को सबके सामने ला दिया। उन्होंने कहा, 'शुभमन गिल के पास जितनी प्रतिभा है, उसमें कोई शक नहीं है। लेकिन शतक ने एक बल्लेबाज के रूप में उनके पास जिस तरह की प्रतिभा है, उसे सही ठहराया।
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin Reacts As Jasprit Bumrah Replace Him As No. 1 Test Bowler, Shubman Gill, Cheteshwar Pujara
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
अश्विन ने दूसरे टेस्ट को लेकर क्या कहा?
अश्विन ने कहा कि चौथे दिन मैच बराबरी पर था, लेकिन टीम के 'असाधारण उत्साह, ऊर्जा और प्रदर्शन' ने भारत को जीत दिलाने में मदद की। 500 टेस्ट विकेटों से सिर्फ एक विकेट दूर अश्विन ने इस सीरीज के उत्साह की तुलना 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की ऐतिहासिक एशेज सीरीज से की। उन्होंने कहा, 'हम चौथे दिन मैच में आए। तब तक मैच बराबरी पर था। हमारे असाधारण ऊर्जा और टीम के प्रदर्शन ने हमें सीरीज 1-1 से बराबर करने में मदद की। इंग्लैंड ने 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रोमांचक एशेज सीरीज खेली और मैंने बड़ी दिलचस्पी के साथ उसका अनुसरण किया। मुझे इस सीरीज को लेकर भी इसी तरह का उत्साह मिल रहा है।

अश्विन ने पुजारा की चुटकी ली

Ravichandran Ashwin Reacts As Jasprit Bumrah Replace Him As No. 1 Test Bowler, Shubman Gill, Cheteshwar Pujara
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने कहा कि तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा जो मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का घरेलू मैदान है। अश्विन ने चुटकी लेते हुए कहा कि टीम को इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए कि पुजारा उन्हें रात के खाने के लिए घर आमंत्रित करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, 'एक शानदार टेस्ट बल्लेबाज जिसने हाल ही में 100 टेस्ट पूरे किए थे, हम उनके घरेलू मैदान पर खेलेंगे। इंतजार करते हैं और देखते हैं कि चेतेश्वर पुजारा सभी को अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित करते हैं या नहीं।

पुजारा ने रणजी में बनाए खूब रन

मौजूदा रणजी ट्रॉफी में पुजारा खूब रन बना रहे हैं। टीम इंडिया से बाहर इस बल्लेबाज ने रणजी के छह मैचों में नौ पारियों में 81.00 की औसत से 648 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक और दो अर्द्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 है। वह फिलहाल टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed