फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin on UAE beating New Zealand in T20 says big achievement, shows impact of franchise cricket

UAE vs New Zealand T20: यूएई ने न्यूजीलैंड को हराया तो खुश हुए अश्विन, कहा- फ्रेंचाइजी लीगों का प्रभाव दिख रहा

Sun, 20 Aug 2023 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Aug 2023 02:52 PM IST
सार

यूएई ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 142 रन के स्कोर पर रोक दिया और फिर कप्तान मोहम्मद वसीम (55) और आसिफ खान (48) की मदद से 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर यूएई ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin on UAE beating New Zealand in T20 says big achievement, shows impact of franchise cricket
अश्विन ने यूएई बनाम न्यूजीलैंड मैच पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक टी20 मैच में न्यूजीलैंड पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रभाव को दिखाता है। रविवार को भारतीय दिग्गज स्पिनर ने कहा कि इससे टेस्ट नहीं खेलने वाले देशों के क्रिकेटरों के लिए उम्मीदें भी जगी हैं। यूएई ने शनिवार को दुबई में दूसरे टी20 मैच में कीवी टीम को सात विकेट से हराकर न्यूजीलैंड पर अपनी पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अश्विन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा- यूएई को न्यूजीलैंड को हराना एक बड़ी उपलब्धि है और इससे हमें यह भी दिख रहा है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट किस तरह से परविर्तन करने में सफल रहा है। इन देशों से आने वाली अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए उम्मीदें जगी हैं जो टेस्ट प्लेइंग नेशंस नहीं हैं और यह खेल के लिए अच्छी खबर है।

UAE vs NZ: यूएई ने रचा इतिहास, धरे रह गए न्यूजीलैंड के ये धुरंधर गेंदबाज - uae  vs nz uae beat new zealand for first time in t20i asif khan brilliant  batting
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खेले गए मैच में यूएई ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 142 रन के स्कोर पर रोक दिया और फिर कप्तान मोहम्मद वसीम (55) और आसिफ खान (48) की मदद से 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर यूएई ने लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान का उदाहरण देते हुए अश्विन ने उम्मीद जताई कि अब और भी खिलाड़ी आईपीएल से जुड़ेंगे और अपनी-अपनी टीमों में बदलाव लाएंगे।

UAE Vs NZ: Ravichandran Ashwin's Massive Verdict On UAE Beating New Zealand
विज्ञापन

उन्होंने कहा- जब राशिद खान आईपीएल में आया तो अफगानिस्तान विश्व कप में चुनौतीपूर्ण क्रिकेट देश नहीं था लेकिन अब कोई भी इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता। भविष्य में आईपीएल में और अधिक देशों के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करते हुए दिख सकते हैं और अपने देशों में क्रिकेट का भाग्य बदल सकते हैं। शाबाश यूएई।

राशिद के नेतृत्व में अफगान खिलाड़ियों का उदय पिछले दशक में विश्व क्रिकेट के मुख्य आकर्षणों में से एक रहा है। 24 वर्षीय राशिद ने अपने करियर में अब तक 410 टी20 मैचों में 18.30 की औसत और 6.45 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से 556 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 89 वनडे और 82 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 167 और 130 विकेट लिए हैं। उनके नाम पांच टेस्ट मैचों में 34 विकेट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed