फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Apologized to Riyan parag after controversial run out parag said he should have run

IPL 2022: रियान पराग के विवादित रन आउट के बाद अश्विन ने मांगी थी माफी, पराग बोले- उन्हें रन भागना चाहिए था

Mon, 06 Jun 2022 10:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 10:31 AM IST
सार

गुजरात के खिलाफ मैच में रियान पराग आखिरी गेंद पर अतिरिक्त रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए थे। उनके आउट होने के बाद अश्विन ने उनसे माफी भी मांगी थी। 
 

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Apologized to Riyan parag after controversial run out parag said he should have run
रियान पराग और रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में रियान पराग ने बल्ले के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन विवादों के चलते वो काफी सुर्खियों में रहे थे। हर्षल पटेल के साथ उनकी कहा-सुनी हो या अश्विन के साथ रन आउट का मामला। रियान पराग ने इन विवादों के चलते जमकर सुर्खियां बटोरी थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। अब रियान पराग ने खुलासा किया है कि अश्विन ने उनके रन आउट के बाद उनसे माफी भी मांगी थी। युवा पराग अभी भी आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जबकि अश्विन भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके बावजूद अश्विन ने पराग से माफी मांगी थी। 
विज्ञापन


रियान पराग ने रूटर के लिए गेमिंग स्ट्रीम के दौरान कहा कि अश्विन ने उनसे माफी मांगी थी और स्वीकार किया था कि आखिरी गेंद में रन भागने का उनका फैसला सही था। इसके बाद पराग ने कहा कि अश्विन को अतिरिक्त रन भागना चाहिए था, क्योंकि वो किसी पुछल्ले बल्लेबाज के साथ नहीं खेल रहे थे। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में अश्विन आखिरी गेंद पर स्ट्राइक में थे और रियान पराग दूसरे छोर पर खड़े थे। ऐसे में गेंदबाज यश दयाल ने वाइड गेंद डाल दी और रियान पराग अतिरिक्त रन लेने के चक्कर में दूसरे छोर पर पहुंच गए। वहीं, अश्विन अपनी क्रीज से हिले भी नहीं। ऐसे में रियान पराग को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा और वो अश्विन को घूरते हुए मैदान से बाहर गए थे। 

इस घटना के बाद रियान पराग को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। फैंस का कहना था कि युवा पराग को अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी के साथ सलीके से पेश आना चाहिए था। अब इस मामले पर रियान पराग ने पूरा खुलासा किया है। 

पुछल्ले बल्लेबाज के साथ नहीं खेल रहे थे अश्विन
रियान पराग ने कहा "अश्विन किसी पुछल्ले बल्लेबाज के साथ नहीं खेल रहे थे। अगर दूसरे छोर पर कोई गेंदबाज होता तो कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जब वो मेरे साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं तो उन्हें भागना चाहिए था। मैं हैरान था। मैंने एक बार उन्हें देखा और वापस लौट गया। बाद में अश्विन मेरे पास आए और मुझसे माफी मांगी। वो उस समय कुछ सोच रहे थे। इस वजह से वो रन नहीं भागे थे। लेकिन आप सब लोगों ने इसे कुछ भी बना दिया कि रियान पराग ने अश्विन को जानलेवा नजरों से घूरा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed