{"_id":"5e2f0d238ebc3e7d595ac748","slug":"ravi-yadavs-unreal-record-hat-trick-in-first-over-on-first-class-debut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफीः रवि यादव ने हासिल की खास उपलब्धि, प्रथम श्रेणी मैच के पहले ही ओवर में ली हैट्रिक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफीः रवि यादव ने हासिल की खास उपलब्धि, प्रथम श्रेणी मैच के पहले ही ओवर में ली हैट्रिक
Mon, 27 Jan 2020 09:47 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 27 Jan 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
रवि यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले ही दिन में मध्य प्रदेश के रवि यादव ने अपने करियर के पहले ही प्रथम श्रेणी मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर बेहद खास उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
इंदौर में इस मुकाबले के पहले दिन मध्य प्रदेश ने यश दुबे (70) के अर्धशतक की मदद से 230 रन बनाए। इसके बाद रवि ने यूपी की पारी में शुरुआती तीन झटके दिए और उसका स्कोर दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 22 रन रहा।
विज्ञापन
33 साल के इस बाए हाथ के तेज गेंदबाज ने पारी के सातवें ओवर की तीसरी गेंद से अपना कमाल दिखाया और आर्यन जुयाल (13) को विकेट के पीछे कैच कराया। इसके बाद उन्होंने यूपी के कप्तान अंकित राजपूत (0) को बोल्ड किया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने समीर रिजवी (0) को बोल्ड कर यूपी का तीसरा विकेट झटक लिया।
विज्ञापन
महज 15 रन के स्कोर पर उत्तर प्रदेश का तीन विकेट गिर चुका था। दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने 3 विकेट पर 22 रन बना लिए। स्टंप्स के समय अलमस शौकत दो और अक्षदीप नाथ छह रन बनाकर क्रीज पर थे।