WI Inning
18/2 (2.1 ov)
Target: 250
Shai Hope 10(6)*
Rovman Powell 4 (4)
WI need 232 runs in 17.5 remaining overs
{"_id":"632abd7ac43c541e8e70ebf5","slug":"ravi-shastri-slams-team-india-on-sloppy-fielding-says-where-is-brilliance-and-x-factor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत की खराब फील्डिंग पर निकला पूर्व कोच शास्त्री का गुस्सा, बोले- कहां है वो चमक और एक्स फैक्टर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत की खराब फील्डिंग पर निकला पूर्व कोच शास्त्री का गुस्सा, बोले- कहां है वो चमक और एक्स फैक्टर
Wed, 21 Sep 2022 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:00 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत की हार का बड़ा योगदान था। भारत ने इस मैच में कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड के कैच छोड़े और इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने भारत से मैच छीन लिया।
विज्ञापन
लोकेश राहुल और हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में 208 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने मिलकर आठ ओवर में 101 रन दिए और इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारत की खराब फील्डिंग भी टीम इंडिया की हार के लिए जिम्मेदार है। भारत ने इस मैच में कैमरून ग्रीन और मैथ्यू वेड के कैच छोड़े और इन्हीं दोनों बल्लेबाजों ने भारत से मैच छीन लिया।
भारत की हार के बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को लेकर कई सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि टीम में वह चमक कहां है और मैच जिताने वाले एक्स फैक्टर कहां गायब हैं।

Trending Videos
खराब फील्डिंग से हैरान हुए शास्त्री
आमतौर पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ करने वाले रवि शास्त्री इस मैच में भारत के प्रदर्शन से हैरान रह गए। खराब फील्डिंग को लेकर उन्होंने कहा कि अगर भारत को बड़ी टीमों को हराना है तो कुछ बड़े बदलाव करने जरूरी हैं। शास्त्री का मानना है कि मौजूदा टीम में फील्डिगं का स्तर अच्छा नहीं है।
रवि शास्त्री ने कहा "अगर आप पिछले कुछ वर्षों में भारत की सभी अच्छी टीमों को देखें, तो वहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का समोयोजन दिखता है। इस टीम से युवा गायब हैं और इसलिए फील्डिंग खराब है। यदि आप पिछले पांच-छह वर्षों में फील्डिंग के हिसाब से देखें, तो मुझे लगता है कि यह टीम सबसे कमजोर है। बड़े टूर्नामेंटों में इससे भारत का खेल बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इसका मतलब है कि बल्लेबाजी के दौरान आपको 15-20 रन ज्यादा बनाने की जरूरत है। इस टीम में रवींद्र जडेजा नहीं हैं। वह चमक और एक्स फैक्टर कहां है?"

बड़ा स्कोर बनाकर हारा भारत
209 रनों का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन और एरोन फिंच ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि, अक्षर पटेल ने फिंच को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई, लेकिन दूसरे विकेट के लिए भारत को लंबा इंतजार करना पड़ा। ग्रीन ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जमाया और 29 गेंदों पर 61 रन बनाए। 42 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने डीप मिडविकेट पर उनका आसान कैच छोड़ा था। इसी वजह से टीम इंडिया इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाई।
अगले ही ओवर में केएल राहुल ने लॉन्ग ऑफ में एक और कैच छोड़ दिया। हालांकि, भारत को सबसे महंगा कैच मैथ्यू वेड का पड़ा। उन्हें एक रन के स्कोर पर हर्षल पटेल ने जीवनदान दिया। इसके बाद वेड ने 21 गेंद में नाबाद 45 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। भारत की खराब फील्डिंग को देखते हुए, शास्त्री बहुत हैरान थे और उन्होंने कहा कि अगर टीम को आईसीसी टूर्नामेंट जीतना है तो वास्तव में चीजों को बदलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, "आज मैं जिस चीज से निराश था, वह फील्डिंग का स्तर था। मेरा मतलब है, यह काफी खराब है और मुझे लगता है कि जब फील्डिंग की बात आती है तो आपको बड़ी प्रतियोगिताओं में बड़ी टीमों को हराने के लिए अच्छी फील्डिंग की जरूरत होती है।"