फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri says, dhoni did unjutice with team india

शास्त्री बोले, धोनी ने किया टीम के साथ अन्याय

Fri, 02 Jan 2015 11:51 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 02 Jan 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri says, dhoni did unjutice with team india

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कई पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हर कोई उनके अचानक टेस्ट से संन्यास के फैसले पर स्तब्ध है। फिर भी पूर्व क्रिकेट दिग्गजों द्वारा धोनी की तारीफ की गई है।

विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने धोनी को भविष्य के लिए ढ़ेरों बधाई दी है। वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उन्हें भारत के सफल टेस्ट कप्तान कहने से गुरेज नहीं किया। तो कभी टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने भी धोनी की कप्तानी की तारीफ की है।
विज्ञापन


इन सब के बीच टीम इंडिया के डायरेक्टर रवि शास्त्री का बयान आया है। उन्होंने कहना है कि धोनी का संन्यास लेने का फैसला वाकई चौंकाने वाला था।

"धोनी ने अपने परिवार को भी नहीं बताया होगा"

ravi shastri says, dhoni did unjutice with team india

कुछ दिनों पहले चर्चाएं काफी तेज हुई थी ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम डायरेक्टर रवि शास्‍त्री की बातचीत महेंद्र सिंह धोनी की अपेक्षा विराट कोहली से ज्यादा हो रही है। इसके अलावा धोनी और शास्‍त्री के बीच मनमुटाव की बात भी सामने आई थी।

फिर धोनी ने जिस तरह विराट और शिखर धवन के बीच झगड़े की बात को मीडिया के बीच हवा दी। धोनी के बयान वाकई चौंकाने वाले थे। धोनी ने मजाक में कहा था कि विराट ने धवन पर चाकू घोप दिया है। उसके बाद अचानक उनके संन्यास के फैसले ने सभी को हिला दिया।

शास्‍त्री ने सिडनी में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ अहम बातों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि धोनी का संन्यास लेने का फैसला कोई सोचा समझा नहीं था। बल्कि अचानक से लिया गया था। मैच समाप्त होने के बाद वे ड्रेसिंग रुम में मेरे पास आए और बताया कि मैं संन्यास ले रहा हूं। उसके बाद टीम के अन्य सदस्यों को पता चला।

शास्‍त्री का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि संन्यास के बारे में धोनी ने पहले अपने परिवार को भी बताया होगा।

टीम के साथ अन्याय हुआ हैः शास्‍त्री

ravi shastri says, dhoni did unjutice with team india

रवि शास्‍त्री सिर्फ यहीं नहीं रुके। काफी देर त‌क चले इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि महेंद्र ‌सिंह धोनी ने अचानक संन्यास लेकर टीम और अपने दोनों के साथ अन्याय किया है। क्योंकि अभी सीरीज का अंतिम मैच बाकी है।

हालांकि शास्‍त्री ने यह भी कहा कि धोनी के फैसले की मैं इज्जत करता हूं। सीरीज पूरी हो जाने तक धोनी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया ही रहेंगे।

यहां यह बता दें कि नए साल पर भारत और कंगारू खिलाड़ियो ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में धोनी के अलावा टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और स्टॉफ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed