शास्त्री बोले, कोहली का बेस्ट तो अभी आना है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि शास्त्री के टीम डायरेक्टर के कार्यकाल के दौरान कोहली भारत के प्रीमियर बल्लेबाज बनकर उभरे और ऑस्ट्रेलिया में उनकी चार शतकीय पारियां तो बेमिसाल रहीं। बकौल शास्त्री विराट आईपीएल में चार शतक लगा चुके हैं, उनके लगभग हजार रन हो गए है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चार शतकीय पारियां सबसे ऊपर हैं। इस दौरान वह टीम की नई रन मशीन बनकर उभरे।
उन्होंने कहा कि विराट कोहली तो अभी और ऊंचाइयां हासिल करेंगे क्योंकि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ दौर 28 से 32 साल के बीच होता है और उनका सर्वश्रेष्ठ दौर तो अभी आना बाकी है। वह अभी 27 साल के हैं और उनके पास पर्याप्त समय है। वह तीनों फॉरमेटों में टीम की कप्तानी भी करेंगे।
शास्त्री की नजर में सभी खिलाड़ियों ने प्रगति की लेकिन इनमें अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन ने एक खिलाड़ी के तौर पर काफी कुछ सुधार किया है।
'पिछले 18 महीने का कार्यकाल रहा काफी यादगार'
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री मानते हैं कि क्रिकेट टीम के साथ टीम डायरेक्टर के रूप में उनके 18 महीने का कार्यकाल उनके लिए काफी यादगारपूर्ण रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि क्या वह अपने अनुबंध का नवीनीकरण चाहते हैं या नहीं।
उन्होंने कहा, "मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया के साथ एक खिलाड़ी और टीम डायरेक्टर के रूप में जुड़ाव जिंदगी के सबसे यादगारपूर्ण पल रहे हैं। अगर पीछे मुड़कर देखता हूं तो 18 महीने के दौरान हमने एक टीम के रूप में जो हासिल किया उसके लिए खिलाड़ियों को श्रेय जाता है।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बीसीसीआई के विज्ञापन देने के फैसले के बाद मुख्य प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन करेंगे तो पूर्व स्पिनर रहे शास्त्री का जवाब था वह सिर्फ आईपीएल फाइनल के मान्यता पत्र के लिए आवेदन करेंगे।
शास्त्री ने अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया का दायित्व संभाला था और आईसीसी विश्व टी-20 कप तक वह पद पर विराजमान थे।