फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri's Prediction: Team India's future captain will emerge from IPL, eyes will be on Rishabh Pant, KL Rahul and Shreyas Iyer

रवि शास्त्री की भविष्यवाणी: आईपीएल से निकलेगा टीम इंडिया के भविष्य का कप्तान, पंत, राहुल और अय्यर पर रहेंगी निगाहें

Tue, 22 Mar 2022 09:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Mar 2022 09:56 PM IST
सार

शास्त्री कहते हैं कि पिछले आईपीएल में वेंकटेश अय्यर के बारे में किसी ने नहीं सुना था, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते ही वह भारतीय टीम में थे। इस लिए यहां असंभव भी संभव बनते देखा गया है।

विज्ञापन
Ravi Shastri's Prediction: Team India's future captain will emerge from IPL, eyes will be on Rishabh Pant, KL Rahul and Shreyas Iyer
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक रवि शास्त्री का मानना है कि आईपीएल-15 टीम इंडिया के भविष्य का कप्तान तलाशने का बड़ा अवसर है। शास्त्री ने कहा ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक यह टूर्नामेंट भविष्य के कप्तान को सामने ला सकता है। 
विज्ञापन

Ravi Shastri's Prediction: Team India's future captain will emerge from IPL, eyes will be on Rishabh Pant, KL Rahul and Shreyas Iyer
रोहित शर्मा और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित के बाद कौन बनेगा कप्तान
आईपीएल में सात साल बाद कमेंट्री बॉक्स में प्रवेश करने जा रहे शास्त्री ने कहा कि रोहित शर्मा इस वक्त अपने काम को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे रहे हैं। विराट कोहली अब कप्तान नहीं है, वहीं रोहित का सफेद गेंद के प्रारूप में कोई सानी नहीं है।

फिर भी यह देखा जा रहा है कि भारत का भविष्य का कप्तान कौन होगा। श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल के रुप में विकल्प हैं और तीनों इस बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं। भविष्य के कप्तान को सामने लाने का आईपीएल बड़ा अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ravi Shastri's Prediction: Team India's future captain will emerge from IPL, eyes will be on Rishabh Pant, KL Rahul and Shreyas Iyer
वेंकटेश अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाज भी रहेंगे निगाहों में
शास्त्री कहते हैं कि पिछले आईपीएल में वेंकटेश अय्यर के बारे में किसी ने नहीं सुना था, लेकिन टूर्नामेंट खत्म होते ही वह भारतीय टीम में थे। इस लिए यहां असंभव भी संभव बनते देखा गया है। यही आईपीएल की सुंदरता है। उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या पहली बार गुजरात की कप्तानी करने जा रहे हैं।

हार्दिक के अलावा ऐसे क्रिकेटर जो टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं, उनके लिए भी आईपीएल बड़ा अवसर है। टी-20 विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया की तेज बाउंसी पिचों पर होगा। ऐसे में यह आईपीएल तेज गेंदबाजों के लिए भी अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed