{"_id":"5953338d4f1c1bd2238b4a6f","slug":"ravi-shastri-s-entry-process-as-team-india-s-head-coach-was-started-during-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शुरू हो गई थी शास्त्री को कोच बनाने की कवायद!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शुरू हो गई थी शास्त्री को कोच बनाने की कवायद!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
रवि शास्त्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले के चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने पद से इस्तीफा देने के बाद टीम के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने मंगलवार को इस पद के लिए आवेदन करने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक शास्त्री को इस पद पर काबिज करने की रूपरेखा चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान तैयार हो गई थी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, शास्त्री टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करेंगे।
शास्त्री ने इस पद के लिए आवेदन करने से पहले बीसीसीआई से इस बात की गांरटी मांगी थी कि उन्हें कोच चुना जाना सुनिश्चित होने की सूरत में ही वह आवेदन करेंगे। कुंबले के इस्तीफा देने के बाद बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों ने शास्त्री से बात की और इसके बाद उन्होंने आवेदन करने का मन बनाया।
हालांकि शास्त्री कप्तान विराट कोहली की भी कोच के रूप में पहली पसंद हैं। ऐसे में बोर्ड कोहली की जिद के सामने झुकता दिख रहा है और उनकी मर्जी के मुताबिक कोच मुहैया कराने की कोशिश में जुटा है। लेकिन इससे पहले बोर्ड की तरफ से यह बयान आया था कि कोच के चुनाव में विराट की कोई भूमिका नहीं होगी।