फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri's contract ends, CAC to take call on new coach

शास्त्री का अनुबंध खत्म, टीम इंडिया को मिल सकता है अब नया कोच

Mon, 04 Apr 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri's contract ends, CAC to take call on new coach

टीम इंडिया के लिए वनडे के बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी खत्म हो गया है, अब उम्मीद है कि भारत को टीम डायरेक्टर के बजाए पूर्णकालिक कोच मिलेगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री का अनुबंध खत्म हो गया है लेकिन यदि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) चाहेगी तो शास्त्री का अनुबंध बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


बीसीसीआई का शास्त्री से टी-20 वर्ल्ड कप तक अनुबंध था।भारतीय टीम का वर्ल्ड कप अभियान सेमीफाइनल में हार के साथ समाप्त हो चुका है। सीएसी में दिग्गज सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली शामिल हैं। सीएसी का गठन पिछले साल जून में गठित किया गया था जिसके पास क्रिकेट से जुड़े सभी बड़े फैसले का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि रवि शास्त्री का अनुबंध समाप्त हो गया है यदि उनका अनुबंध बढ़ाया जाता है तो वह पूर्णकालिक कोच का होगा डायरेक्टर का नहीं। अब टीम डायरेक्टर की जगह पूर्णकालिक कोच की नियुक्ति होगी। एक ही पद होगा। सीनियर खिलाड़ियों की शास्त्री को लेकर अनुकुल राय के बारे में पूछे जाने पर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि यह सीएसी के फैसले पर निर्भर करता है। जिम्बाब्वे के डंकन फ्लेचर के बाद टीम इंडिया का कोच पद रिक्त है शास्त्री बतौर टीम डायरेक्टर जुड़े थे।

आईपीएल से पहले हो सकता है कोच को लेकर फैसला

Ravi Shastri's contract ends, CAC to take call on new coach

क्रिकेट सलाहकार समिति को कोच पद के लिए संभावितों के नामों की छंटनी करने को कहा गया है। इस संबंध में कोई फैसला तीन अप्रैल को टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद ही होगा। हो सकता है आईपीएल की शुरुआत से पहले यह फैसला हो जाए। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

रवि शास्त्री ने 2014 में इंग्लैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार के बाद बतौर टीम डायरेक्टर दायित्व संभाला था। उनकी नियुक्ति के बाद भारत ने इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती। टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारे और त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में नहीं पहुंच सके लेकिन उनके कार्यकाल में पिछले साल टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची और ऑस्ट्रेलिया को उसके मैदान पर टी-20 सीरीज में 3-0 से रौंदा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीती। 

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि वह टीम इंडिया से जुड़ने की किसी पेशकश पर विचार जरूर करेंगे। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम बड़ी प्रतिभाशाली है। मैंने इस संबंध में कभी इनकार नहीं किया है हालांकि बतौर टीवी प्रसारक वह काफी व्यस्त हैं। विभिन्न प्रतिबद्धताओं के चलते भी उनके पास समय का अभाव है।" इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि भारत उनके लिए दूसरे घर जैसा है लेकिन व्यस्तता के चलते अभी वह इसको लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed