फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri once again appoints Indian cricket team coach, Kapil dev lead panel shows faith on him

आखिरकार रवि शास्त्री ने ही मारी बाजी, तीसरी बार बने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच

Sat, 17 Aug 2019 04:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Ravi Shastri once again appoints Indian cricket team coach, Kapil dev lead panel shows faith on him

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पद के लिए चली आ रही रस्साकशी आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हुई। मुंबई में लगभग शाम सवा छह बजे शुरू हुई प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर से रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लगा दी गई। रवि शास्त्री 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शास्त्री तीसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

विज्ञापन


टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए 2 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे, जिसके बाद कपिल देव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी काउंसिल ने 6 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया था। जिसमें तीन भारतीय तो तीन विदेशी उम्मीदवार थे। कपिल देव ने बताया कि कोच के दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर रही। माइक हेसन दूसरे और टॉम मूडी तीसरे नंबर पर रहे। सीएसी की सर्वसम्मत राय थी कि मौजूदा कोच का ‘संवाद कौशल और टीम से जुड़े मुद्दों की समझ’ अन्य से बेहतर है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

किनसे था शास्त्री का मुकाबला?

शास्त्री का भारतीय टीम के साथ यह चौथा कार्यकाल होगा। वह बांग्लादेश के 2007 के दौरे के समय कुछ समय के लिए कोच बने थे। इसके बाद वह 2014 से 2016 तक टीम निदेशक और 2017 से 2019 तक मुख्य कोच रहे। शास्त्री ने कोच पद की दौड़ में न्यू जीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी, भारतीय टीम के अपने साथी रॉबिन सिंह और लालचंद राजपूत को पीछे छोड़ा। वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान के पूर्व कोच फिल सिमन्स निजी कारणों से कोच पद की दौड़ से हट गए थे। 

रॉबिन, राजपूत और हेसन साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे थे जबकि मूडी ने ऑस्ट्रेलिया से स्काइप पर इंटरव्यू दिया। कपिल ने कहा, ‘सभी साक्षात्कार के बाद हमने जो नंबर दिये उस आधार पर नंबर तीन टॉम मूडी थे और न्यू जीलैंड का चतुर युवा लड़का माइक हेसन नंबर दो पर थे। यह काफी करीबी मुकाबला था।’ 

इसका मतलब है कि राजपूत और रॉबिन सिंह दौड़ काफी पीछे चले गए थे। उम्मीदवारों की मुख्य रूप से पांच मानकों पर परखा गया जिसमें कोचिंग पद्धति, अनुभव, उपलब्धियां, संवाद और आधुनिक उपकरणों का ज्ञान शामिल हैं। ‘बहुत अच्छा’ के लिए 20 अंक दिए गए जबकि ‘अच्छा’ के लिए 15 अंक मिले। औसत को दस और खराब को पांच अंक मिले।

इसलिए चुने गए रवि शास्त्री

सीएसी प्रमुख कपिल देव ने दिन भर चले साक्षात्कार के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हमने सर्वसम्मति से रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का (मुख्य) कोच नियुक्त करने का फैसला किया है जैसी कि आपको उम्मीद थी।’ तीन सदस्यीय सीएसी में पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ और पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी भी शामिल थे। 

कपिल ने कहा, ‘हम सभी ने अंक दिए और ईमानदारी से कहूं तो हमने आपस में यह चर्चा नहीं की कि किसने किसे कितने अंक दिए। जब हमने अंकों को जोड़ा तो यह काफी करीबी मुकाबला रहा। मैं आपको विस्तार से नहीं बताऊंगा कि कितने अंकों का अंतर रहा लेकिन यह काफी कम अंकों का अंतर था।’

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि शास्त्री के संवाद कौशल ने उनके चयन में अहम भूमिका निभाई। कपिल ने कहा, ‘वे सभी लाजवाब थे। कुछ अवसरों पर मुझे लगा कि शास्त्री संवाद कौशल में बेहतर है, बाकी सदस्यों की राय हो सकती है इसमें भिन्न हो लेकिन हमने इस पर चर्चा नहीं की। हमने प्रस्तुति सुनने के बाद सभी को अंक दिए। हम तीनों ने काफी कुछ सीखा। सभी ने अपनी प्रस्तुति के लिए कड़ी मेहनत की थी।’

रवि शास्त्री को कितना वेतन मिलेगा?

कपिल ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि वह कोच पद की शर्तों और शास्त्री को मिलने वाले वेतन के बारे में नहीं जानते। उन्होंने कहा साथ ही साक्षात्कार पूर्व के प्रदर्शन पर नहीं बल्कि प्रस्तुति और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने को लेकर उनकी सोच पर आधारित थे। 

गायकवाड़ ने भी कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी रही। कपिल ने शास्त्री की प्रस्तुति के बारे में बताने से इनकार कर दिया जिन्होंने एंटीगा से विडियो कॉल के जरिए साक्षात्कार दिया। वह साक्षात्कार देने वाले अंतिम उम्मीदवार थे।

कपिल ने कहा, ‘यह गोपनीय है। उन्होंने पिछले दो साल में जो हासिल किया और वह कैसे भारतीय टीम को आगे ले जा सकते हैं, इस आधार पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने इस टीम को मजबूत बनाने के लिए बोर्ड से और समय मांगा।’ 

रवि शास्त्री का सफर

रवि शास्त्री 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़े थे। जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की। टी-20 मुकाबलों में तो प्रदर्शन और भी बेहतर रहा जहां भारत ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की। एकदिवसीय में भी भारतीय टीम 60 में से 43 मुकाबले जीतकर हावी रही। शास्त्री की अगुआई में टीम इंडिया ने 70 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय मैचों में सफलता हासिल की है, इनमें दो एशिया कप खिताब, ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत जैसी उपलब्धियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed