फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi Shastri named director of cricket.

रवि शास्त्री बने डायरेक्टर, टीम इंडिया का बढ़ाएंगे मनोबल

Tue, 19 Aug 2014 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Aug 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
ravi Shastri named director of cricket.
टेस्ट इतिहास में 36 साल बाद लगातार 3 टेस्ट सीरीज गंवाने वाली टीम इंडिया को फिलहाल नया कप्तान नहीं मिलने जा रहा है। बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर भी अभी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन


लेकिन टेस्ट सीरीज में हार के बाद अगले हफ्ते से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड जरूर सख्त हो गया है।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों को इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जो 25 अगस्त से शुरू हो रही है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के गिरते मनोबल को बढ़ाने के लिए पूर्व कप्तान और कमेंट्रेटर रवि शास्त्री को क्रिकेट का डायरेक्टर बनाया है।
विज्ञापन

कोच डंकन फ्लेचर के 'पर' कतरे

ravi Shastri named director of cricket.
बीसीसीआई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हटाने की मांग के बीच टीम इंडिया के बुजुर्ग कोच डंकन फ्लेचर के पर कतर दिए हैं।

भारतीय बोर्ड ने रवि शास्‍त्री को टीम इंडिया का डायरेक्टर बनाते हुए फ्लेचर को निर्देश दिया है कि वह अपनी रिपोर्ट शास्‍त्री को सौंपेंगे। मतलब यह कि टीम के मुख्य कोच फ्लेचर अब रवि शास्‍त्री के अंडर में आ गए हैं।

फ्लेचर का काम देखने के साथ ही शास्‍त्री भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल भी बढ़ाने का काम करेंगे।

2 विदेशी कोच को दिया गया 'ब्रेक'

ravi Shastri named director of cricket.
बीसीसीआई ने मुख्‍य कोच डंकन फ्लेचर के पर कतरने के अलावा इंग्लैंड में होने वाली वनडे सीरीज से पहले क्षेत्ररक्षक कोच ट्रेवर पेने और गेंदबाजी कोच जो डेवेस को 'ब्रेक' दे दिया है।

जबकि भारतीय आलराउंडर संजय बांगड़ और पूर्व तेज गेंदबाज भारत अरुण को टीम इंडिया के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांगड़ और अरुण को सहायक कोच बनाया गया है। जबकि आर श्रीधर को वनडे सीरीज के लिए टीम में क्षेत्ररक्षक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। आर श्रीधर आगामी वनडे सीरीज के लिए क्षेत्ररक्षण कोच होंगे। आईपीएल-7 में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच बनकर वाहवाही लूटने वाले बांगड़ ने वर्ष 2013 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले ली थी और उसके बाद से वह भारत-ए टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

बीसीसीआई ने कहा, "टीम इंडिया को लगातार मजबूत करने के प्रयासों के बीच बोर्ड ने गेंदबाजी कोच डेवेस और क्षेत्ररक्षक कोच पैनी को आगामी वनडे सीरीज में आराम दिया है। पूर्व भारतीय आलराउंडर बांगड और पूर्व तेज गेंदबाज भारत अरुण को सह कोच बनाया गया है।"

क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया) के पूर्व तेज गेंदबाज डेवेस 2011-12 से टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी थी जबकि पैने को 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्षेत्ररक्षक कोच बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed