Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri feels India's chances in Champions Trophy will go down by 30% if Jasprit Bumrah remains unfit

Champions Trophy: 'बुमराह की अनुपस्थिति से भारत की संभावनाएं कमजोर होंगी', इस पूर्व मुख्य कोच ने दिया बयान

Wed, 05 Feb 2025 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Feb 2025 07:49 PM IST
सार

पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उनका 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Ravi Shastri feels India's chances in Champions Trophy will go down by 30% if Jasprit Bumrah remains unfit
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल सके तो इससे भारत को झटका लगेगा और उसकी इस टूर्नामेंट को जीतने की संभावनाएं 30 प्रतिशत तक कम हो जाएंगी। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे और वह तभी से मैदान से बाहर हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

एनसीए में हैं बुमराह 
पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। हालांकि, उनका 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। बुमराह फिलहाल बंगलुरू के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाने से चिंता बढ़ गई है कि यह तेज गेंदबाज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो पाएंगा या नहीं। वहीं, शास्त्री ने इस मुख्य तेज गेंदबाज की राष्ट्रीय टीम में वापसी में जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे थे बुमराह 
खेल विज्ञान विशेषज्ञों से बीसीसीआई)को उनकी फिटनेस पर अपडेट देने की उम्मीद है जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला लिया जाएगा जो पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाएगी। इसका पहला मैच 19 फरवरी को कराची में होना है, जबकि भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह को आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के साथ आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना गया था। उन्होंने भारत को 2024 टी20 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वह ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में दोनों टीम में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
विज्ञापन

शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, बुमराह के फिट नहीं होने से भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की संभावना 30 प्रतिशत, नहीं 30 से 35 प्रतिशत कम हो जाएगी। पूरी तरह से फिट बुमराह के खेलने से आपके पास डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की गारंटी होती है। मुझे लगता है कि उनका जल्दबाजी में वापसी कराना बहुत जोखिम भरा है। भारत को आगे काफी क्रिकेट खेलना है और अपने करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा अहम हैं और उन्हें अचानक एक मैच के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए। उम्मीदें बहुत ज्यादा लगी होंगी। उन्हें लगेगा कि वह आते ही धूम मचा देगा। जब आप चोट से वापसी करते हैं तो यह कभी भी इतना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed