फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Shastri demands bigger cut of ICC earnings for India know complete details

Ravi Shastri on ICC Earning: 'भारत को आईसीसी की कमाई में बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए', रवि शास्त्री ने की मांग

Thu, 26 Jun 2025 11:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Jun 2025 11:22 PM IST
सार

आज की तारीख में भारत वैश्विक क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत है। इसका श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रयासों और खेल के प्रति लोगों की दीवानगी को जाता है। आईपीएल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
Ravi Shastri demands bigger cut of ICC earnings for India know complete details
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के कुल राजस्व में बड़ी हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट संस्था के खजाने में भारतीय क्रिकेट का अहम योगदान है। बता दें कि, 2024-27 चक्र के वितरण मॉडल के अनुसार भारत वर्तमान में आईसीसी के कुल राजस्व का 38.5% हिस्सेदार है।
विज्ञापन

आज की तारीख में भारत वैश्विक क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत है। इसका श्रेय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रयासों और खेल के प्रति लोगों की दीवानगी को जाता है। आईपीएल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं। टी20 क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में आईपीएल का भी अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने मांग की है कि बीसीसीआई को आईसीसी की कमाई का बड़ा हिस्सा मिलना चाहिए। विस्डन से बात करते हुए शास्त्री ने कहा- 'मैं भारत के लिए और अधिक चाहता हूं क्योंकि जो पैसा कमाया जाता है उसका अधिकांश हिस्सा भारत से आता है। इसलिए यह उचित ही है कि उन्हें अपना हिस्सा मिले। यह सापेक्ष है, यह अर्थव्यवस्था है, अगर कल कोई और अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है पैसा वहां से आ सकता है जैसा कि 70, 80 के दशक में हुआ था और पैसे का एक बड़ा हिस्सा कहीं और चला गया। इसलिए मुझे लगता है कि यह उचित ही है और यह भारत के दौरे पर होने वाले राजस्व में दिखता है, टेलीविजन अधिकारों को देखें, भारत की सीरीज के लिए आने वाली टेलीविजन आय को देखें।'
विज्ञापन

मौजूदा चक्र के लिए आईसीसी के राजस्व मॉडल के अनुसार 88% से अधिक राजस्व 12 पूर्ण सदस्य (टेस्ट खेलने वाले) देशों के बीच वितरित किया जाता है। इसमें से 48.2% का महत्वपूर्ण हिस्सा खेल के तीन शक्तिशाली देशों, भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभाजित होता है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसे अपने हिस्से का प्रतिशत दोहरे अंकों (38.5%) में प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed