फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ravi shastri caught napping during first test between india vs england

टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच टेस्ट में नींद लेते पकड़े गए कोच शास्त्री, भज्जी ने पीट दिया ढोल

Fri, 03 Aug 2018 10:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri caught napping during first test between india vs england
रवि शास्त्री

टीम इंडिया का बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन शुरुआती दो सत्रों में प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक शानदार नहीं था। पहले दो सत्रों में मेजबान टीम का दबदबा देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, जिसकी वजह से मेहमान टीम विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही थी। विकेट न मिलने की वजह से टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को नींद आ गई और यह लम्हा कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम ने उस समय 3 विकेट खोकर 156 रन बना लिए थे। तब टीवी कैमरा शास्त्री पर आया, जो भारतीय ड्रेसिंग रूम में नींद ले रहे थे। कमेंटेटर हरभजन सिंह ने रवि शास्त्री का मजाक उड़ाने में जरा भी देरी नहीं की। भज्जी ने कहा, 'रवि शास्त्री वहां नींद ले रहे हैं। उठिए रवि!' अनुभवी ऑफ स्पिनर की यह बात सुनकर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद अन्य सभी सदस्य ठहाके लगाने लगे।
विज्ञापन


टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ उस समय शास्त्री के करीब ही बैठे हुए थे। उन्होंने तब ईयरफोन लगा रखा था और वह कमेंट्री ही सुन रहे थे। हरभजन ने बांगर से गुजारिश की, 'संजय क्या आप मेरा संदेश रवि को दे सकते हैं?' 
विज्ञापन
विज्ञापन






हरभजन की बात सुनकर बांगर भी जोर से ठहाका लगाने लगे। शास्त्री भी इस मजेदार घटना के साक्षी बने जब उन्हें बांगर ने हरभजन के कमेंट्स बताए। बता दें कि इंग्लैंड की टीम जोरदार शुरुआत के बावजूद पटरी से भटक गई और पहली पारी में 287 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के शतक की मदद से पहली पारी में 274 रन बनाए। इस तरह मेहमान टीम इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर से 13 रन पीछे रही।

इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 9 रन बना लिए हैं। इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 22 रन हो चुकी है। अब यह देखना होगा कि क्या इंग्लैंड की टीम भारत पर विशाल बढ़त हासिल करेगी या फिर कोहली ब्रिगेड जल्द ही मेजबान टीम को समेटकर एजबेस्टन में जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed