फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravi Bishnoi wrote the will rise and we will try again on insta story after being demoted in indian team

Ravi Bishnoi: टी20 विश्व कप टीम से बाहर होने पर युवा स्पिनर का दर्द, लिखा- फिर सूरज निकलेगा, फिर कोशिश करेंगे

Tue, 20 Sep 2022 04:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की थी। हालांकि, वह भारत को मैच नहीं जिता पाए थे, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि मुख्य टीम में उनकी जगह बनी रहेगी। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने निराशा जाहिर की है। 
 

विज्ञापन
Ravi Bishnoi wrote the will rise and we will try again on insta story after being demoted in indian team
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। टीम इंडिया में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। अक्षर पटेल और युजवेन्द्र चहल के साथ रवि बिश्नोई भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रवि बिश्नोई को मुख्य टीम में नहीं रखा गया है। बिश्नोई भारत के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं। एशिया कप में वह मुख्य टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह मौजूदा टीम का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप के लिए भारत की मुख्य टीम से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा "सूरज निकलेगा और हम फिर कोशिश करेंगे।" बिश्नोई ने भले ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहीं भी टीम इंडिया या टी20 विश्व कप का जिक्र न किया हो, लेकिन उनकी इस स्टोरी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो गेंद में आठ रन बनाए थे। इसके बाद चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर एक विकेट लिया था। उनके आखिरी ओवर में आसिफ अली का आसान कैच छूटा था। अगर यह कैच नहीं छूटता तो भारत के मैच जीतने की संभावना काफी ज्यादा थी। बिश्नोई के बल्ले से निकले आठ रन में भले ही पूरा योगदान उनकी किस्मत का रहा हो, लेकिन गेंदबाजी में किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ravi Bishnois Instagram story
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेलेंगे
रवि बिश्नोई ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत के लिए पहला मैच खेला था और अब तक कुल 10 मैच में 16 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.08 और स्ट्राइक रेट 14.5 का रहा है। उनके अलावा चयनकर्ताओं ने युवा आवेश खान को टीम से बाहर कर उनकी जगह मोहम्मद शमी को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया है। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed