{"_id":"7e3d36da-9b95-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"raut-and-kamini-help-india-beat-bangladesh-by-49-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को हराया ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को हराया
वडोदरा/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
पूनम राउत और थिरूष कामिनी के बीच पहले विकेट के लिए हुई 130 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश को 49 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। पूनम के 75 और थिरूष कामिनी के 56 रन की मदद से भारत ने तीन विकेट पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
इस साझेदारी को 18वें ओवर में बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातून ने कामिनी को आउट कर तोड़ा। खातून ने भारतीय पारी के तीनों विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेश की टीम खातून की नाबाद 49 रन की पारी के बावजूद सात विकेट पर 94 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
खातून के अलावा शहनाज प्रवीण (13) ही केवल दहाई का आंकड़ा छू सकीं।