फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   rashid khan takes five wickets, Afghanistan chase 147 to win maiden Test

AFGVIRE: राशिद खान ने झटके पांच विकेट, अफगानिस्तान टेस्ट में पहली जीत के करीब

Sun, 17 Mar 2019 11:52 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
rashid khan takes five wickets, Afghanistan chase 147 to win maiden Test
अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

स्टार स्पिनर राशिद खान के पांच विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को आयरलैंड की दूसरी पारी को 288 रन पर समेट कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 147 रन बनाने है और दिन का खेल खत्म होने तक टीम एक विकेट पर 29 रन बना लिया। स्टंप्स के समय एहसानुल्लाह जन्नत 16 और रहमत शाह 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन


इससे पहले एंडी बलबिर्ने (82) और केविन ओ ब्रायन (56) की अर्धशतकीय पारियों से आयरलैंड के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी लेकिन राशिद खान ने टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 82 रन पर पांच विकेट लेकर मैच में अफगानिस्तान की वापसी करायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड के लिए 10वें और 11वें नंबर के खिलाड़ी जेम्स कैमरुन डोव (नाबाद 32) और टिम मुर्ताघ (27) ने आंतिम विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 288 तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed