तेजी से उभरते हुए अफगानी स्टार स्पिनर राशिद खान ने मंगलवार शाम अपने नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया, जिसे शायद ही दुनिया का कोई गेंदबाज तोड़ना चाहेगा। विश्व कप 2019 में इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी आक्रमण ने राशिद की जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही यह मिस्ट्री स्पिनर विश्व कप इतिहास के एक मैच में सर्वाधिक रन लुटाने वाला गेंदबाज बन गया।
{"_id":"5d08f8408ebc3e751c271600","slug":"rashid-khan-become-most-expensive-bowler-of-world-cup-goes-for-110-runs-in-9-overs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए राशिद खान, जिसे दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं तोड़ना चाहेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शर्मनाक रिकॉर्ड बना गए राशिद खान, जिसे दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं तोड़ना चाहेगा
Wed, 19 Jun 2019 10:31 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
राशिद खान का शर्मनाक रिकॉर्ड (ग्राफिक्स रोहित झा)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश बल्लेबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्पिन आक्रमण वाली अफगानिस्तान के खिलाफ 398 रन पीट दिए। राशिद खान सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने कुल 9 ओवर फेंके जिसमें उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड 110 रन लुटाए।
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राशिद खान की गिनती दुनिया के बेहतरीन कलाई स्पिनर्स में होती है। साथ-साथ वह अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन राशिद इतने महंगे साबित हुए कि अपने स्पेल के दस ओवर भी नहीं फेंक पाए। उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की और इसमें उन्होंने 12.22 की इकानॉमी रेट से 110 रन दिए और उन्हें इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
- 110 राशिद खान (9 ओवर), 2019 वर्ल्ड कप
- 105 एम स्नेडन (12 ओवर), 1983 वर्ल्ड कप
- 104 जेसन होल्डर (10 ओवर), 2015 वर्ल्ड कप
- 101 दौलत जादरान, (10 ओवर), 2015 वर्ल्ड कप
विज्ञापन
राशिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
राशिद के अनचाहे रिकॉर्ड
- वन-डे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बने राशिद (11)
- वन-डे इंटरनेशनल में राशिद ऐसे पहले स्पिनर बने जिन्होंने एक पारी में अकेले 100+ रन चुकाए
- वर्ल्ड कप मुकाबले में भी राशिद ने सर्वाधिक रन चुकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
- मॉर्गन ने राशिद को 7 छक्के लगाए, वन-डे इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है