{"_id":"59c71bd14f1c1b7d688b6483","slug":"ranveer-singh-play-kapil-dev-role-in-biopic-based-on-1983-world-cup-triumph","type":"story","status":"publish","title_hn":"1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनेगी बायोपिक फिल्म, यह एक्टर निभाएगा कपिल देव का रोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनेगी बायोपिक फिल्म, यह एक्टर निभाएगा कपिल देव का रोल
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : ht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरी कॉम, दंगल, चक दे इंडिया, एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी और सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स के बाद अब टीम इंडिया की 1983 वर्ल्ड कप जीत पर फिल्म बनने जा रही है। मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, एमएस धोनी, सचिन से लेकर सायना नेहवाल तक पर बायोपिक बन चुकी है। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है, और वह नाम है क्रिकेटर कपिल देव का।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक 1983 में भारत को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के ऊपर बायोपिक बनने वाली इस फिल्म का निर्माण कबीर खान करेंगे। खबर के मुताबिक कपिल देव के किरदार में एक्टर रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। हालांकि इस रोल के लिए पहले अर्जुन कपूर को अप्रोच किया गया था। मगर अब खबर है कि रणवीर सिंह को इस रोल के लिए कंफर्म कर लिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः- 'हैट्रिकमैन' कुलदीप यादव ने किया खुलासा, धोनी की सलाह का कैसे फायदा मिला
गौरतलब है कि बाजीराव मस्तानी और पद्मावती जैसी पीरियड फिल्मों के बाद रणवीर सिंह को एक क्रिकेटर के तौर पर रुपहले पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा। रणवीर पहली बार शायद किसी बायोपिक में काम करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक डब्ल्यूडब्ल्यूई के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली पर भी बायोपिक बनने की चर्चा की जा रही है, जिसमें सुशात सिंह राजपूत लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस लीड रोल के लिए सुशांत सहमति जता चुके हैं। बता दें कि 1983 में भारत ने लार्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज को 181 रनों से हराकर पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
विज्ञापन