{"_id":"678e736ae649e8d283087cf0","slug":"ranji-trophy-sachin-baby-will-lead-kerala-in-the-absence-of-sanju-samson-will-face-mp-from-thursday-2025-01-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: संजू सैमसन की जगह सचिन बेबी करेंगे केरल की अगुआई, गुरुवार से मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला जाएगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: संजू सैमसन की जगह सचिन बेबी करेंगे केरल की अगुआई, गुरुवार से मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला जाएगा मैच
Mon, 20 Jan 2025 09:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:31 PM IST
सार
भारतीय टीम बुधवार (22 जनवरी) से कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरूआत करेगी और इसका समापन दो फरवरी को मुंबई में होगा। सैमसन भारतीय टीम से रिलीज होने की स्थिति में ही केरल के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल पाएंगे। इस स्थिति में दाएं हाथ के बल्लेबाज बिहार के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू होने वाला अंतिम ग्रुप सी मैच भी नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
सचिन बेबी-संजू सैमसन
- फोटो : KCA-BCCI
विस्तार
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस वक्त कोलकाता में हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। दिग्गज खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में सचिन बेबी केरल की अगुआई करते नजर आएंगे। उन्होंने 23 जनवरी से मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू होने वाले छठे दौर के रणजी मैच के लिए कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते दिखेंगे सैमसन
भारतीय टीम बुधवार (22 जनवरी) से कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरूआत करेगी और इसका समापन दो फरवरी को मुंबई में होगा। सैमसन भारतीय टीम से रिलीज होने की स्थिति में ही केरल के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेल पाएंगे। इस स्थिति में दाएं हाथ के बल्लेबाज बिहार के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू होने वाला अंतिम ग्रुप सी मैच भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, 30 वर्षीय खिलाड़ी के पास केरल के लिए नॉकआउट चरण में खेलने का मौका होगा क्योंकि राज्य की टीम इस समय 18 अंक लेकर हरियाणा (20 अंक) के पीछे ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।

विजय हजारे ट्रॉफी में भी नहीं खेले सैमसन
सैसमन को हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भी नहीं चुना गया था। वह टूर्नामेंट से पहले तीन दिवसीय शिविर में शामिल नहीं हुए थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय वनडे टीम में शामिल करने पर विचार नहीं किया गया। सैमसन ने पिछले साल पार्ल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक जड़ा था।

केरल की टीम इस प्रकार है
सचिन बेबी (कप्तान), रोहन एस कुन्नुमल, बाबा अपराजित, विष्णु विनोद, मोहम्मद अजहरूद्दीन, अक्षय चंद्रन, शौन रोजर, जलज सक्सेना, सलमान निजार, आदित्य सरवटे, बासिल थम्पी, एमडी निधीश, एनपी बासिल, एनएम शरफुद्दीन, ईएम श्रीहरि।