फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round Up Uttar Pradesh defeated Madhya Pradesh

रणजी राउंड अप: आर्यन और शौकत की अर्द्धशतकीय पारियां, उत्तर प्रदेश सात विकेट से जीता

Wed, 29 Jan 2020 10:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Jan 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Round Up Uttar Pradesh defeated Madhya Pradesh
Ranji Trophy

यश दयाल (4/52) और अंकित राजपूत (3/48) की उम्दा गेंदबाजी के बाद आर्यन जुरेल (74*) और अल्मास शौकत (54) की अर्द्धशतकीय पारियों से उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश को तीसरे ही दिन सात विकेट से रौंदकर पूरे छह अंक हासिल किए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने 175 रन के लक्ष्य को तीन विकेट पर 178 रन बनाकर हासिल कर लिया। आर्यन ने शौकत के साथ पहले विकेट 85 और मोहम्मद सैफ (40) के साथ चौथे विकेट के लिए अटूट 85 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। इससे पहले सुबह मध्य प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 105 रन से आगे बढ़ाई और 55 और रन जोड़कर पूरी टीम 160 पर लुढ़क गई। नमन ओझा ने 41 और यश दुबे ने 23 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। सौरभ कुमार ने दो विकेट लिए।

विज्ञापन

दिल्ली के मैच में हुआ 9.3 ओवर का खेल

दिल्ली और बंगाल के बीच खराब मौसम से प्रभावित मुकाबले के तीसरे दिन सिर्फ 9.3 ओवर का खेल ही हो पाया। इसमें मेहमान टीम ने 25 रन जोड़े लेकिन इस बीच एक विकेट भी गंवाया। जोंटी सिद्धू 49 और सुबोध भाटी सात रन बनाकर क्रीज पर थे। बंगाल के 318 रन के जवाब में दिल्ली ने तीसरे दिन खराब मौसम के कारण खेल जल्दी समाप्त होने तक सात विकेट पर 217 रन बनाए थे। मैच के ड्रॉ होने की पूरी संभावना है और ऐसे में दिल्ली अभी बंगाल से 101 रन पीछे है जबकि उसके सिर्फ तीन विकेट शेष हैं।

हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड के मैचों में नहीं हुआ खेल

जम्मू में जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़, देहरादून में उत्तराखंड और हरियाणा जबकि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच लगातार दूसरे दिन खराब मौसम के कारण खेल नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed