फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Round Up: Railway beat Mumbai by 10 wickets, first win for Delhi in this season

Ranji Trophy Round Up: रहाणे-शॉ का फ्लॉप शो, रेलवे ने मुंबई को 10 विकेट से रौंदा

Fri, 27 Dec 2019 07:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 27 Dec 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Round Up: Railway beat Mumbai by 10 wickets, first win for Delhi in this season
रेलवे टीम - फोटो : पीटीआई

रेलवे ने शुक्रवार को यहां एलीट ग्रुप बी मैच में तीन दिन के अंदर मजबूत घरेलू टीम मुंबई को 10 विकेट से शिकस्त देकर इस रणजी सत्र में अभी तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। मुंबई को शुरूआती दिन महज 114 रन पर समेटने के बाद रेलवे ने कप्तान कर्ण शर्मा के नाबाद 112 रन की बदौलत पहली पारी के आधार पर 152 रन की अहम बढ़त हासिल की। इसके बाद रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान (60 रन देकर पांच विकेट) ने पांच विकेट चटकाए, जिससे मुंबई की टीम वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी पारी में 198 रन पर सिमट गई। उसके टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में भी विफल रहे।

विज्ञापन


घरेलू टीम ने तीसरे दिन तीन विकेट पर 64 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया और उसे सीधे हार या कम से कम ड्रॉ कराने के लिए देर तक बल्लेबाजी करने की जरूरत थी, लेकिन रहाणे रात के तीन रन में केवल पांच रन ही जोड़ सके। उनका कैच विकेटकीपर नितिन भिले ने लिया, जिससे मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 69 रन हो गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव (94 गेंद में 65 रन) और अनुभवी आदित्य तारे (47 गेंद में 14 रन) ने 64 रन की भागीदारी कर मुंबई को संभाला। इन्होंने रेलवे के गेंदबाजों को निराश करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पहली पारी में छह विकेट चटकाने वाले रेलवे के तेज गेंदबाज प्रदीप टी ने तारे को आउट कर इस भागीदारी को तोड़ा। इसके बाद रेलवे ने लगातार सूर्य और शम्स मुलानी (01) के विकेट हासिल कर लिए. हालांकि शार्दुल ठाकुर (31 गेंद में 21 रन) ने आकाश पारकर (नाबाद 35) के साथ मिलकर सुनिश्चित किया कि मुंबई पारी की हार से बच जाए। लंच के बाद ठाकुर भी आउट हो गए, जिससे मुंबई का स्कोर आठ विकेट पर 164 रन हो गया और वह 12 रन से आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे 15 गेंद बाद आउट हो गए। पारकर की पारी से मुंबई ने रेलवे को जीत के लिए 47 रन का लक्ष्य दिया। सलामी बल्लेबाज मृणाल देवधर (नाबाद 27) और प्रथम सिंह (नाबाद 19) ने 12वें ओवर तक रेलवे को 10 विकेट रहते जीत दिला दी। रेलवे की जीत इसलिए विशेष है क्योंकि पहले दो दिन खराब रोशनी और गुरूवार को सूर्यग्रहण की वजह से देर से शुरुआत के कारण 42 ओवर का खेल खराब हो गया था।

Ranji Trophy Round Up: Railway beat Mumbai by 10 wickets, first win for Delhi in this season
इशान पोरेल - फोटो : पीटीआई

इशांत शर्मा ने दूसरी पारी में चार विकेट लिए, जिससे दिल्ली ने शुक्रवार को तन्मय अग्रवाल के शतक के बावजूद हैदराबाद को दूसरी पारी में 298 रन पर आउट करके रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच में बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ाए। दिल्ली के पहली पारी के 284 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 69 रन पर सिमट गई थी। उसे फॉलोआन करना पड़ा। दूसरी पारी में कप्तान तन्मय अग्रवाल (103) के शतक और नौवें नंबर के बल्लेबाज मेहदी हसन के उपयोगी योगदान से वह पारी की हार टालने में सफल रहा। उसने दिल्ली के सामने 84 रन का लक्ष्य रखा।

दिल्ली ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 24 रन बनाए हैं और अब उसे जीत के लिए केवल 60 रन चाहिए। स्टंप उखड़ने के समय पहली पारी में शतक जड़ने वाले कप्तान शिखर धवन 15 और कुणाल चंदेला छह रन पर खेल रहे थे। हैदराबाद ने सुबह दो विकेट पर 20 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन उसका शीर्ष क्रम फिर से लड़खड़ा गया। हैदराबाद का स्कोर एक समय छह विकेट पर 97 रन था और उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन अग्रवाल रन आउट होने से पहले तनय त्यागराजन (34) के साथ 93 और हसन के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी करके पारी की हार टाली।

दिल्ली की तरफ से इशांत ने 89 रन देकर चार, सिमरजीत सिंह ने 80 रन देकर तीन और कुंवर बिधूड़ी ने 48 रन देकर दो विकेट लिए। उधर ग्रुप ए में ही सूरत में गुजरात ने केरल को 90 रन से शिकस्त दी। केरल के सामने 268 रन का लक्ष्य था, लेकिन उसकी पूरी टीम 177 रन पर आउट हो गई। केवल संजू सैमसन (78) ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। गुजरात की तरफ से अक्षर पटेल ने चार, चिंतन गजा ने तीन और रस कलारिया ने दो विकेट लिए।

पंजाब ने विदर्भ के खिलाफ नागपुर में अच्छी शुरुआत करके ड्रॉ की तरफ बढ़ रहे मैच में पहली पारी में बढ़त की उम्मीद जगा दी है। विदर्भ की टीम ने गणेश सतीश के 145 रन की मदद से अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के 132 रन बनाये हैं और वह विदर्भ से 206 रन पीछे है। शुभमन गिल (नाबाद 70) ने शानदार पारी खेली जबकि उनके साथ सनवीर सिंह 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

उधर कोलकाता में बंगाल की टीम आंध्र के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने के करीब पहुंच गया है। बंगाल के 289 रन के जवाब में आंध्र ने सात विकेट पर 110 रन बनाये हैं। बंगाल शनिवार को उसके बाकी तीन विकेट लेकर फालोआन देने की कोशिश करेगा जिसके लिये आंध्र को 30 रन चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed