फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Ravindra Jadeja returns to field after 6 months, took 7 wickets for 53 runs against Tamil Nadu

Ranji Trophy: पांच महीने बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा ने रणजी में बरपाया कहर, एक पारी में सात विकेट झटके

Thu, 26 Jan 2023 06:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Jan 2023 06:26 PM IST
सार

जडेजा चेन्नई में सौराष्ट्र की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ रणजी मैच खेल रहे हैं। पांच महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे जडेजा ने तमिलनाडु के खिलाफ गेंद से कहर बरपाया है। उन्होंने दूसरी पारी में 17.1 ओवर में 53 रन देकर सात विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Ravindra Jadeja returns to field after 6 months, took 7 wickets for 53 runs against Tamil Nadu
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने को लेकर काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को किसी भी हालत में कम से कम दो मैच जीतने होंगे। सीरीज भारत में है तो इसमें स्पिन की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए चार स्पिनरों को टीम इंडिया में शामिल किया है। इनमें रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल है। हालांकि, उनका टीम में चयन उनकी फिटनेस के आधार पर होगा।
विज्ञापन

फिलहाल जडेजा चेन्नई में सौराष्ट्र की ओर से तमिलनाडु के खिलाफ रणजी मैच खेल रहे हैं। पांच महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे जडेजा ने तमिलनाडु के खिलाफ गेंद से कहर बरपाया है। उन्होंने दूसरी पारी में 17.1 ओवर में 53 रन देकर सात विकेट झटके हैं और अपनी वापसी के संकेत दे दिए हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को भी चेतावनी दे दी है। जडेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत सौराष्ट्र को 266 रन का लक्ष्य मिला है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र ने एक विकेट गंवाकर चार रन बना लिए हैं।

Ravindra Jadeja bowls 17 overs on return in Ranji Trophy
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। बीच टूर्नामेंट से ही वह टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। इसके बाद से बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल उनकी जगह टीम में खेल रहे हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम मैनेजमेंट तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकता है। जडेजा के अलावा स्क्वॉड में अक्षर, अश्विन और कुलदीप हैं। 
विज्ञापन

रणजी मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में 324 रन बनाए थे। इस पारी में कप्तान रवींद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए थे और सिर्फ एक विकेट ले सके। जवाब में सौराष्ट्र की पूरी टीम पहली पारी में 192 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में जडेजा ने कहर बरपाते हुए सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इनमें शाहरुख खान (2), इंद्रजीत (28), प्रदोश पॉल (8), विजय शंकर (10), अजीत राम (7), एम सिद्धार्थ (17) और संदीप वॉरियर (4) के विकेट शामिल हैं। 

Ranji Trophy 2022-23: Ravindra Jadeja Remains Wicket-less in 17 Overs on  Return as Tamil Nadu Post 183/4

इस तरह तमिलनाडु की दूसरी पारी में 133 रन पर सिमट गई और सौराष्ट्र को 266 रन का लक्ष्य मिला। सौराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में फिलहाल हार्विक देसाई (3) और चेतन साकरिया नाबाद हैं। जय गोहिल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। बीसीसीआई एक फरवरी को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हिस्सा लेने को लेकर रवींद्र जडेजा की फिटनेस पर फैसला करेगा। तब ही उनके फिटनेस स्तर पर एनसीए की रिपोर्ट उपलब्ध होगी। 

Ranji Wrap, Round 7, Day 1: Ravindra Jadeja returns to professional  cricket, Maharashtra dominate Mumbai - India Today

रणजी मैच के बाद जडेजा एनसीए को रिपोर्ट करेंगे। भारत के नागपुर में दो फरवरी से प्री-सीरीज कैंप शुरू होने से पहले चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उनकी उपलब्धता पर फैसला करेंगे। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच नौ फरवरी से विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed