{"_id":"5df0c97f8ebc3e87bf238954","slug":"ranji-trophy-prithvi-shaw-slams-maiden-first-class-double-ton-against-baroda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: बैन से वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने दिखाया दम, 176 गेंदों में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: बैन से वापसी के बाद पृथ्वी शॉ ने दिखाया दम, 176 गेंदों में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पृथ्वी शॉ ने अपने वादे के अनुरूप ही दमदार वापसी की है। 20 वर्षीय बल्लेबाज ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
- फोटो : indian express
डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से बीसीसीआई द्वारा आठ महीने का प्रतिबंध झेलने वाले पृथ्वी ने वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम में मात्र 174 गेंदों में दोहरा शतक ठोका।
3 of 5
पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी में मुंबई और बरोडा के बीच चल रहे मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी ने आउट होने से पहले 179 गेंदों में 202 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 19 चौके और सात छक्के की मदद से 112 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी ने मैच की पहली पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 66 रन बनाए थे। बैन के बा वापसी करते हुए शॉ अब तक तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुई मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 63, 30, 64, 30 और 54 रनों की पारियां खेली थी।
विज्ञापन
5 of 5
पृथ्वी शॉ
शॉ के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। पृथ्वी ने अभी तक दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 237 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।