Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy: orrisa draws mumbai

रणजी में ओडिशा ने मुंबई को जीत से रोका

Wed, 18 Dec 2013 01:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy: orrisa draws mumbai

ओड़िशा के नटराज बेहेरा (नाबाद 127) ने दूसरी पारी में भी शतक ठोकते हुए गत चैंपियन मुंबई को जीत से वंचित कर दिया।

विज्ञापन


मुंबई में खेले गए इस ड्रॉ मैच में मेजबान टीम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक बटोरे जबकि ओड़िशा को एक अंक मिला।

मुंबई ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 501 रन पर घोषित की थी जिसके जवाब में ओड़िशा की टीम 256 पर ढेर हो गई।

ओड़िशा ने फॉलोआन खेलने के बाद मैच के ड्रॉ समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 356 रन बनाए।

कर्नाटक ने पंजाब पर दर्ज की धमाकेदार जीत
हुबली। गुरकीरत सिंह (157) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी और गीतांश खेरा (84) के साथ उनकी 182 रन की जुझारू साझेदारी के बावजूद पंजाब को कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप-ए मैच में दस विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

पंजाब ने आखिरी दिन पांच विकेट पर 165 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी दूसरी पारी 361 रन पर सिमटी।

पंजाब ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे जबकि कर्नाटक ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 505 रन बनाकर घोषित की थी। इस तरह कर्नाटक को जीत के लिए 31 रन का लक्ष्य मिला और मेजबान टीम ने बिना किसी नुकसान के 4.5 ओवर में 33 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


इस जीत से कर्नाटक को सात अंक मिले और वह 26 अंकों के साथ ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर पहुंच गया है। पंजाब छह मैचों में 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

बेग के वेग से जीता जम्मू एंड कश्मीर
जम्मू। मध्यम तेज गेंदबाज समीउल्ला बेग (6-42) ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जम्मू एंड कश्मीर को असम के खिलाफ ग्रुप-सी मैच में नौ विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम ने अबु नेचिम के 50 और गोकुल शर्मा के 32 रन की मदद से दूसरी पारी में 195 रन बनाए और जम्मू एंड कश्मीर के सामने 32 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने आदिल रिषि के 13 और ओबेद हान के नाबाद 14 रन की मदद से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

जम्मू की इस सत्र में यह चौथी जीत है और वह छह मैचों में 24 अंकों के साथ ग्रुप-सी में शीर्ष पर पहुंच गई है।

गुजरात ने लांघा हरियाणा का रन पहाड़
अहमदाबाद। हरियाणा ने जब अपनी पहली पारी छह विकेट पर 573 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित की थी तब उसे उम्मीद नहीं थी कि गुजरात इस स्कोर को पार कर जाएगा।

लेकिन मेजबान टीम ने भार्गव मेरई (198) और वाई वेणुगोपाल राव (111) के शानदार शतकों तथा अक्षर पटेल की नाबाद 69 रन की बेहतरीन पारी से आठ विकेट पर 578 रन बनाकर हरियाणा के पहाड़नुमा स्कोर को पार कर लिया।

गुजरात को इस तरह इस ड्रॉ मैच से तीन अंक मिले और वह ग्रुप-ए में 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि हरियाणा सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

आंध्रप्रदेश और हिमाचल मैच ड्रॉ
विशाखापटनम। आंध्रप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच ग्रुप-सी मैच हारजीत के फैसले के बिना ड्रॉ समाप्त हो गया।

हिमाचल प्रदेश को 345 रन का लक्ष्य मिला और उसने मैच ड्रॉ समाप्त होने तक पांच विकेट पर 154 रन बना लिए। आंध्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले।


हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक अंक आया। हिमाचल अब 24 अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि आंध्र सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed