फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Nitish scored a century, Uttar Pradesh took lead in the first innings against Mumbai.

Ranji Trophy: नितीश ने जड़ा शतक, उत्तर प्रदेश ने मुंबई के खिलाफ पहली पारी में बढ़त बनाई

Sat, 27 Jan 2024 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 10:17 PM IST
सार

कोयंबुत्तूर में चल रहे ग्रुप मैच में तमिलनाडु के एन जगदीशन ने भी तिहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 403 गेंदों में 321 रन की शानदार पारी खेली और 23 चौके व पांच छक्के लगाए।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Nitish scored a century, Uttar Pradesh took lead in the first innings against Mumbai.
नितीश राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान नितीश राणा के शानदार शतक के दम पर उत्तर प्रदेश की टीम शनिवार को यहां मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रही। नितीश ने 120 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली और उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 324 रन बनाए। मुंबई की टीम पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी। उत्तर प्रदेश को पहली पारी में 126 रन बढ़त मिली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मुंबई ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं और उत्तर प्रदेश के स्कोर से 102 रन पीछे है। जय बिस्टा 15 और भूपेन लालवानी 09 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन


तन्मय ने लगाया सबसे तेज तिहरा शतक
हैदाराबाद में हुए रणजी ट्रॉफी के प्ले ग्रुप मैच में हैदराबाद के बल्लेबाज मैन ऑफ द मैच तन्मय अग्रवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 147 गेंदों में अपना तिहरा शतक लगाया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के मार्को मरैस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2017 में बॉर्डर टीम के लिए ईस्टर्न प्रोविएंस के खिलाफ 191 गेंदों में 300 रन बनाए थे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 181 गेंदों में 366 रनों की पारी खेली और 34 चौके व 26 छक्के जड़े। हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश को पारी और 187 रन से हराया।
विज्ञापन


जगदीशन ने खेली 321 रन की पारी
कोयंबुत्तूर में चल रहे ग्रुप मैच में तमिलनाडु के एन जगदीशन ने भी तिहरा शतक जड़ दिया। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ 403 गेंदों में 321 रन की शानदार पारी खेली और 23 चौके व पांच छक्के लगाए। उनकी पारी से तमिलनाडु ने चंडीगढ़ के खिलाफ पहली पारी चार विकेट पर 610 रन बनाकर घोषित कर दी। चंडीगढ़ 111 पर ढेर हो गया था। इस तरह तमिलनाडु को पहली पारी में 499 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय चंडीगढ़ ने बिना विकेट खोए एक रन बना लिया है। अर्सलान खान (नाबाद 01) और हरनूर सिंह (नाबाद 00) क्रीज पर डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा ने महाराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में हासिल की एक रन की बढ़त
सुमित कुमार (3/47), अंशुल कंबोज (3/35), संजय पहल (2/36) और निशांत (2/20) की शानदार गेंदबाजी की मदद से हरियाणा की टीम शनिवार को यहां महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में पहली पारी में एक रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। प्रदीप दाढे (5/48) के दम पर महाराष्ट्र ने हरियाणा को पहली पारी में 195 रन पर समेट दिया। हरियाणा के लिए राहुल तेवतिया ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 74 गेंदों की पारी में 64 रन बनाए और चार चौके व तीन छक्के जड़े। इसके बाद बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते महाराष्ट्र की टीम पहली पारी में 194 रन पर ढेर हो गई। धनराज शिंदे ने महाराष्ट्र के लिए सर्वाधिक 50 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed