फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy murtaza puts up in strong position against tn

रणजी अपडेट: मुर्तजा के कमाल से उत्तर प्रदेश मजबूत

Mon, 24 Dec 2012 12:38 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Mon, 24 Dec 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
ranji trophy murtaza puts up in strong position against tn

अली मुर्तजा (106) ने शानदार शतक बनाने के बाद चार विकेट लेकर उत्तर प्रदेश को तमिलनाडु के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मुर्तजा की इस पारी से उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 392 रन बनाए। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तमिलनाडु के छह विकेट 149 रन पर गिर चुके थे।

विज्ञापन


मिश्रा ने ठोका नाबाद दोहरा शतक
कप्तान अमित मिश्रा (नाबाद 202) और जयंत यादव (211) के बेहतरीन दोहरे शतकों और दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 392 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से हरियाणा ने कर्नाटक के खिलाफ अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 587 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में कर्नाटक ने स्टंप्स तक बिना विकेट गंवाए 11 रन बना लिए थे।
विज्ञापन


बढ़त के करीब पहुंचा पंजाब
मयंक सिदाना (50), मनदीप सिंह (66) और उदय कौल (नाबाद 63) के अर्धशतकों से पंजाब ने गुजरात के 266 रन के जवाब में सात विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। कप्तान हरभजन सिंह ने 12 गेंदों पर 12 रन बनाए। गुजरात की और से राकेश ध्रुव ने सर्वाधिक तीन जबकि कुशांग पटेल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल को मिली मामूली बढ़त
जम्मू कश्मीर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पहली पारी में 14 रन का मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। जम्मू ने पहली पारी में 175 रन बनाए थे। जवाब में राम दयाल ने छह विकेट लेकर हिमाचल को 189 रन पर समेट दिया। हालांकि दूसरी पारी में भी जम्मू की शुरुआत खराब रही और दिन का खेल समाप्त होने तक 16 रन पर उसके तीन विकेट गिर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed