फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Mohammed Shami said he is fit and ready for comeback talks about selectors

Ranji Trophy: रणजी मैच में आठ विकेट लेकर शमी ने ठोका टीम में वापसी का दावा, कहा- चयन समिति को लेना होगा फैसला

Tue, 28 Oct 2025 07:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 Oct 2025 07:40 PM IST
सार

अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मंगलवार को कहा कि वह फिट हैं और भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Mohammed Shami said he is fit and ready for comeback talks about selectors
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI

विस्तार

अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मंगलवार को कहा कि वह फिट हैं और भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे तेज गेंदबाज ने गुजरात के खिलाफ आठ विकेट लेकर अपनी टीम को 141 रनों से बड़ी जीत दिलाई। शमी ने कहा, मेरा काम है प्रदर्शन करना बाकी चयन समिति के हाथों में फैसला है।
विज्ञापन

'मैं तैयार हूं'
दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल लेने के बाद शमी ने कहा कि बहुत मेहनत करनी पड़ती है लेकिन मेरा मानना है कि भाग्य भी अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा, 'हर कोई भारत के लिए खेलना चाहता है। मैं भी यही चाहता हूं और इसके लिए तैयार हूं।' शमी लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। इसे लेकर नाराजगी जताई थी और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बयान पर पलटवार भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'चयनकर्ताओं के हाथ में है फैसला'
शमी करीब आठ महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने की उपलब्धता ही इसका सबूत है। गुजरात के खिलाफ बंगाल की जीत के बाद 35 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, 'मेरी प्रेरणा फिट रहना और भारतीय टीम के लिए हर समय उपलब्ध रहना है। मैं मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करता रहूंगा और बाकी सब चयनकर्ताओं के हाथ में है।' 
विज्ञापन

'विवाद में नहीं पड़ना चाहता'
बंगाल ने 2003 के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी में गुजरात को हराया। इसमें शमी की अहम भूमिका रही। मैच के बाद जब उनसे भारतीय टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह विवादों से दूर रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा किसी न किसी विवाद में उलझा रहता हूं, आप लोगों की बदौलत (हंसते हुए)। यह एक गलतफहमी है।'

बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने शमी की भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद जताई। शुक्ला ने कहा, 'मोहम्मद शमी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वह खुद एक सर्टिफिकेट हैं। उन्हें अपने प्रशंसकों, मीडिया और सबसे बड़े चयनकर्ता, जो भगवान के समान हैं, उनका समर्थन प्राप्त है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed