Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy final vidarbha vs kerala akshay wadkar speaks on winning title talks about last season final know

Ranji Trophy: पिछले फाइनल की हार नहीं भुला पा रहे थे विदर्भ के कप्तान वाडकर, अब जिताया टीम को तीसरी बार खिताब

Sun, 02 Mar 2025 08:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

कप्तान अक्षय वाडकर ने रविवार को अपनी टीम को तीसरा खिताब दिलाने के बाद कहा कि पिछले साल रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई से हार इतनी कड़वी रही कि विदर्भ ने अगले सत्र के लिए मानसून से ही अभ्यास शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
ranji trophy final vidarbha vs kerala akshay wadkar speaks on winning title talks about last season final know
अक्षय वाडकर-रोजर बिन्नी - फोटो : BCC DOMESTIC (SCREENGRAB)

विस्तार

विदर्भ ने रविवार को फाइनल मुकाबले में केरल को हराकर रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम कर लिया। नागपुर में खेले गया यह मुकाबला पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ पर समाप्त हुआ, लेकिन विदर्भ ने केरल को पहली पारी के बढ़त के आधार पर मात दी और इस घरेलू टूर्नामेंट का चैंपियन बनने में सफल रहा। विदर्भ का यह तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब है।
विज्ञापन
Trending Videos

पिछली हार को नहीं भुला पा रहे थे कप्तान वाडकर
कप्तान अक्षय वाडकर ने रविवार को अपनी टीम को तीसरा खिताब दिलाने के बाद कहा कि पिछले साल रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई से हार इतनी कड़वी रही कि विदर्भ ने अगले सत्र के लिए मानसून से ही अभ्यास शुरू कर दिया था।
विदर्भ ने केरल पर पहली पारी में निर्णायक 37 रन की बढ़त हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

वाडकर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा- पिछले साल हम फाइनल हार गये थे। इसलिए हमने मानसून के दौरान ही तैयारी शुरू कर दी थी। हर खिलाड़ी ने अपने खेल में सुधार के लिए मेहनत की। इस सत्र में शीर्ष दस रन बनाने वालों में विदर्भ के चार बल्लेबाज शामिल हैं। हर्ष दुबे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यश (राठौड़) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है और दानिश (मालेवार) के पास अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने की क्षमता है।
एक कप्तान के रूप में रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने का सपना होता है। हर प्रथम श्रेणी क्रिकेटर का यह सपना होता है और हमने उसे पूरा किया है। हमने खेल के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष दुबे चमके
बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने सत्र के दौरान काफी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने 16.98 की औसत से रिकॉर्ड 69 विकेट हासिल किए। वह टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। दुबे ने कहा- यह सपना सच होने जैसा क्षण है। हम पिछले साल फाइनल हार गए थे। अक्षय (वखरे) भाई संन्यास लेने वाले हैं, इसलिए उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है। सत्र शुरू होने से पहले मैंने अपनी फिटनेस और कौशल पर काम किया। यह उसी का परिणाम है। मैं सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की कोशिश करता हूं। मैं खुद को गेंदबाजी ऑलराउंडर नहीं कहूंगा, बल्कि मैं एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हूं। मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है और मेरा अंतिम लक्ष्य भारत के लिए खेलना है।
विज्ञापन

दानिश मालेवर ने जड़ा फाइनल में शतक
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ दानिश मालेवार फाइनल में शतकीय पारी खेल कर खुश है। उन्होंने इस मैच में 153 और 73 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा- यह मेरे लिए बहुत अच्छा सत्र था। मुझे बहुत सारा अनुभव और सीखने को मिला। मैं टीम के लिए योगदान देने में सक्षम था। मै शुरुआती मैचों में 50-60 रन पर आउट हो जा रहा था लेकिन फाइनल में शतक बनाकर मैच पर प्रभाव डालने की संतुष्टि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed