फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Final: Pitch at Eden Gardens will help Bengal fast bowlers, Final against Saurashtra

Ranji Trophy Final: ईडन गार्डन में घासयुक्त पिच से बंगाल के तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद, सौराष्ट्र से मुकाबला

Wed, 15 Feb 2023 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 Feb 2023 05:38 PM IST
सार

मैच से पहले पिच पर हल्की घास नजर आ रही है। अगर क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की मानें तो घास को और काटे जाने की संभावना नहीं है। मुखर्जी ने कहा कि हमारी तेज गेंदबाजी सौराष्ट्र के मुकाबले मजबूत है।

विज्ञापन
Ranji Trophy Final: Pitch at Eden Gardens will help Bengal fast bowlers, Final against Saurashtra
रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल और सौराष्ट्र टीम आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल और सौराष्ट्र के बीच गुरुवार से होने वाले रणजी ट्रॉफी फाइनल में पिच पर घास छोड़े जाने की संभावना है। ऐसी पिच तेज गेंदबाजों को काफी रास आती है। तेज गेंदबाजी मेजबान बंगाल टीम का मजबूत पक्ष माना जा रहा है जिसमें आकाशदीप, ईशान पोरेल और मुकेश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


मैच से पहले पिच पर हल्की घास नजर आ रही है। अगर क्यूरेटर सुजान मुखर्जी की मानें तो घास को और काटे जाने की संभावना नहीं है। मुखर्जी ने कहा कि हमारी तेज गेंदबाजी सौराष्ट्र के मुकाबले मजबूत है। जब उनसे पूछा गया कि क्या टॉस अहम भूमिका निभाएगा तो उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह ईडन गार्डन में पहला और अंतिम घंटा महत्वपूर्ण होता है। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। टॉस बड़े लाभ की स्थिति नहीं होगा। इस बार भाग्य बंगाल के साथ है और मुझे उम्मीद है कि इस बार टीम खिताब जीतने में सफल रहेगी।
विज्ञापन


बंगाल ने किया मैच में डीआरएस का स्वागत
इस बीच बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में अंपायर निर्णय समीक्षा प्रणाली डीआरएस के शामिल किए जाने के बीसीसीआई के निर्णय को सराहा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब शीर्ष घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में इसे अमल में लाया जा रहा है। दोनों टीमों को तीन-तीन मौके (रिव्यू ) दिए जाएंगे। ऐसा पिछले वर्ष मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच फाइनल में हुए विवाद के बाद फैसला किया गया है। तिवारी ने कहा कि डीआरएस सिर्फ फाइनल ही नहीं बल्कि हर उस मैच में होना चाहिए जिसका सीधा प्रसारण हो रहा हो। फिलहाल हमारा फोकस मैच पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed