फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Final MP vs MUM Day three Scorecard and other Updates with match report

Ranji Trophy Final: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मध्यप्रदेश का स्कोर 368/3, यश और शुभम के शतक, रजत 67 पर नाबाद

Fri, 24 Jun 2022 06:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 06:11 PM IST
सार

मुंबई ने पहली पारी में 374 रन का बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन मध्यप्रदेश ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मध्यप्रदेश ने तीन विकेट पर 368 रन बना लिए हैं। 

विज्ञापन
Ranji Trophy Final MP vs MUM Day three Scorecard and other Updates with match report
मध्यप्रदेश बनाम मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच मुंबई और मध्यप्रदेश की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए हैं। इसके जवाब में मध्यप्रदेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 368 रन बना लिए है। रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज हिमांशू मंत्री 31 रन और शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 रन की पारी खेली। मध्यप्रदेश की टीम अभी मुंबई के स्कोर से छह रन पीछे है, लेकिन उसके सात विकेट बचे हैं और यह टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है। मुंबई के लिए तुषार देशपांडे, सम्स मुलानी और मोहित अवस्थी ने एक-एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

पहली पारी में मुंबई का बड़ा स्कोर 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद शॉ 47 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से मध्यप्रदेश ने मैच में थोड़ी वापसी की और नियमित अंतराल पर मुंबई के विकेट चटकाए। हालांकिं यशस्वी जायसवाल (78 रन) और सरफराज खान (134 रन) ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और अपनी टीम को 374 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। 

मध्य प्रदेश के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला। 

सरफराज खान का खास कीर्तिमान
इस मैच में सरफराज ने 243 गेंद पर 134 रनों की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। सरफराज ने इस सीजन की आठ पारियों में 900 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 401 गेंद पर 275 रन की पारी खेली थी। मौजूदा सीजन में सरफराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 937 रन हैं। 1000 रन के आंकड़े को छूने के लिए सरफराज को दूसरी पारी में 63 रन बनाने होंगे।

सरफराज ने हासिल की खास उपलब्धि
सरफराज रणजी इतिहास में तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे पहले दिल्ली के अजय शर्मा ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1991-92 में 993 और 1996-97 में 1033 रन बनाए थे। उनके बाद वसीम जाफर का नंबर आता है। जाफर ने 2008-09 में मुंबई के लिए 1260 और 2018-19 में विदर्भ के लिए 1037 रन बनाए थे। सरफराज ने मुंबई के लिए 2019-20 में 928 और 2021-22 में 937 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed