फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Final: Jammu & Kashmir captain Paras Dogra has been fined 50 percent of his match fee

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस पर लगा मैच फीस का 50% जुर्माना, कर्नाटक के फील्डर को मारा था सिर

Wed, 25 Feb 2026 07:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Feb 2026 07:46 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई ने यह कार्रवाई उनके रणजी ट्रॉफी फाइनल में किए गए दुर्व्यवहार के चलते की। आइये पूरा मामला जानते हैं...

विज्ञापन
Ranji Trophy Final: Jammu & Kashmir captain Paras Dogra has been fined 50 percent of his match fee
पारस डोगरा - फोटो : Twitter @NihariVsKorma/ GIF क्रेडिट: अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा है। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी आईएएनस को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने दी। दरअसल, रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच हुबली में खेला जा रहा है। इस मैच में बड़ा बवाल हो गया, जब जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस ने कर्नाटक के फील्डर केवी अनीश को सिर मारा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: VIDEO: रणजी फाइनल में बवाल! जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के फील्डर को मारा सिर, मयंक ने किया बीच बचाव
विज्ञापन

क्या है मामला?
यह घटना रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन घटी। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा टीम की पारी के दौरान 101वें अपना आपा खो बैठे और कर्नाटक के सब्सीट्यूट फील्डर केवी अनीश से भिड़ गए। उनको ऐसा करते देख फुटबॉल के महान खिलाड़ी जिनेदिन जिदान की याद आ गई। फ्रांस के इस दिग्गज फुटबॉलर ने 2006 फीफा विश्वकप फाइनल में इटली के खिलाड़ी को सिर दे मारा था। इससे उन्हें रेड कार्ड मिला था। फ्रांस की टीम उस फीफा विश्वकप के फाइनल में हार गई थी।

Ranji Trophy Final: Jammu & Kashmir captain Paras Dogra has been fined 50 percent of his match fee
रणजी ट्रॉफी फाइनल में बवाल - फोटो : Twitter
कैसे शुरू हुआ विवाद?
डोगरा ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ा। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में चार रन के लिए गई। हालांकि, गेंद स्लिप क्षेत्र में खड़े फील्डर के बस बगल से गुजरी। इसके तुरंत बाद स्ट्राइकर एंड पर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। स्टंप माइक में भी कुछ तीखी बातें सुनाई दीं।

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और डोगरा और कर्नाटक के फील्डर केवी अनीश के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसी दौरान पारस ने अनीश के हेल्मेट पर सिर मारा। इससे पहले कि अंपायर बीच-बचाव करते, कर्नाटक के सीनियर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल दोनों खिलाड़ियों के बीच आ गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की।
 
विज्ञापन

स्लेजिंग बनी वजह?
माना जा रहा है कि लगातार की जा रही स्लेजिंग से डोगरा नाराज हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोगरा ने बाद में अनीश से सिर मारने के लिए माफी भी मांगी, लेकिन कर्नाटक के खिलाड़ी ने उसे स्वीकार नहीं किया। इस घटना के बाद कर्नाटक के फील्डर और ज्यादा आक्रामक हो गए और डोगरा का ध्यान भटकाने की कोशिश करते रहे। मैच अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed