फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy did not even play in sunlight

रणजी ट्राफी: सूरज की रोशनी में भी नहीं हुआ खेल

Sat, 19 Jan 2013 10:27 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Jan 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy did not even play in sunlight

खिली धूप और मौसम मेहरबान हो तो क्रिकेट के लिए इससे अच्छी स्थितियां नहीं हो सकती हैं। पालम ग्राउंड पर शनिवार को क्रिकेट खेलने के लिए बेहतरीन मौसम था। बावजूद इसके एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। शाम को अंतिम निरीक्षण के बाद अंपायरों ने लगातार दूसरे दिन खेल को रद्द घोषित कर दिया। यह सब बृहस्पतिवार की रात आए तूफान में कवर उड़ने से गीली हुई पिच के चलते हुआ। तेज धूप में भी पिच नहीं सूख पाई। अब यह लगभग तय है कि मैच को एक दिन के लिए आगे बढ़ाना पड़ेगा।

विज्ञापन


शनिवार को बिलकुल भी बरसात नहीं हुई। माना जा रहा था खेल होगा लेकिन पिच खेलने की स्थिति में नहीं लाई जा सकी। पिच को ठीक कर खेल शुरू कराया जा सके इसके लिए फिरोजशाह कोटला के क्यूरेटर वेंकट सुंदरमन को भी बुलाया गया। वह दिन भर पिच के साथ मेहनत करते रहे लेकिन खेल शुरू नहीं करा सके। कवर उड़ने से पिच में काफी ज्यादा पानी घुस गया था। जिसे तेज धूप में भी नहीं सुखाया जा सका। रविवार को पांचवें दिन किस समय खेल शुरू होगा।

विज्ञापन


यह अभी भी तय नहीं है। पिच से नमी निकलेगी तभी खेल शुरू कराया जा सकता है। कल अगर खेल शुरू होता है और मुंबई अपनी पारी घोषित कर सर्विसेज को आउट कर दे तो मुंबई को फाइनल में प्रवेश मिल जाएगा। वरना दोनों टीमों की पहली पारी पूरी नहीं होने की स्थिति में खेल को छठे दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस दिन भी पारियां पूरी नहीं होती हैं तो मैच का परिणाम टॉस उछालकर निकालना पड़ेगा। इससे पहले आज सुबह मुंबई की टीम तो मैदान पर पहुंची लेकिन सचिन तेंदुलकर और कप्तान अजीत अगरकर टीम के साथ नहीं आए। शुक्रवार को पिच की हालत देखने के बाद दोनों को अंदाजा था कि आज भी खेल नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed