फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy: Ankit Chatterjee made a big record as debuted for Bengal leaving Sourav Ganguly behind

Ranji Trophy: बंगाल के लिए डेब्यू करते ही अंकित चटर्जी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा

Thu, 23 Jan 2025 09:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कल्याणी Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

बाएं हाथ के बल्लेबाज अंकित चटर्जी ने बंगाल के लिए 15 साल 361 की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और इस राज्य के लिए रणजी खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली के नाम था।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Ankit Chatterjee made a big record as debuted for Bengal leaving Sourav Ganguly behind
अंकित चटर्जी-सौरव गांगुली - फोटो : cabcricket-ANI

विस्तार

रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सत्र गुरुवार को शुरू हो गया। बंगाल और हरियाणा के बीच ग्रुप सी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बंगाल के लिए अंकित चटर्जी ने डेब्यू किया। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन

अंकित ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड
बाएं हाथ के बल्लेबाज अंकित चटर्जी ने बंगाल के लिए 15 साल 361 की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और इस राज्य के लिए रणजी खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली के नाम था। उन्होंने 17 साल की उम्र में बंगाल के लिए अपना पहला मैच 1989-90 में खेला था। यह मैच रणजी ट्रॉफी का फाइनल था जिसमें बंगाल ने दिल्ली को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं अंकित चटर्जी
बनगांव हाई स्कूल के 10वीं के छात्र अंकित की इस पल तक की यात्रा बलिदान और अथक समर्पण से भरी रही है। कोलकाता मैदान पहुंचने के लिए वह पिछले तीन साल से लगभग हर रोज सुबह साढ़े तीन बजे उठ रहे हैं और 4:25 बजे की बोंगांव-सियालदह लोकल ट्रेन से दो घंटे की यात्रा के बाद आधे घंटे पैदल चलकर कोलकाता मैदान पहुंचते थे। उनकी दिनचर्या रात के नौ या 10 बजे खत्म होती है।
विज्ञापन

अभिमन्यु ईश्वरन की जगह मिला मौका
अंकित को मैच से दो दिन पहले अपने पदार्पण के बारे में पता चला जब स्थापित सलामी बल्लेबाज और भारत ए क्रिकेटर अभिमन्यु ईश्वरन हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। अंकित ने हालांकि घबराने की जगह इस मौके को धैर्य के साथ स्वीकार किया जो उनके बचपन के कोच डोलोन गोल्डर के अनुसार उनका 'ट्रेडमार्क' गुण रहा है।

क्या बोले अंकित
अंकित ने कल्याणी में मैच के बाद अपने 'सिग्नेचर शॉट' (कवर ड्राइव) के बारे में कहा, 'यह मेरे लिए बिल्कुल सामान्य था और कल रात मुझे अच्छी नींद भी आई। मैं आक्रामक होने के बारे में नहीं सोच रहा था लेकिन गेंद उस शॉट के लायक थी, इसलिए मैंने ऐसा किया।' दिन का खेल खत्म होते समय बंगाल का स्कोर 10 रन पर एक विकेट था और अंकित पांच रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed