{"_id":"620d3ddd52e799113a0ec137","slug":"ranji-trophy-after-two-years-in-ranji-trophy-match-from-today-eyes-will-be-on-rahane-and-pujara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: दो साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच आज से, रहाणे और पुजारा पर रहेगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: दो साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच आज से, रहाणे और पुजारा पर रहेगी नजरें
Wed, 16 Feb 2022 11:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:39 PM IST
सार
कोविड-19 की तीसरी लहर के कारण देश की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता पर लगातार दूसरे साल खतरा मंडराने लगा था, लेकिन संक्रमण में कमी आने के बाद बीसीसीआई ने इसका आयोजन करने का फैसला किया।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद भारतीय क्रिकेट की रीढ़ रणजी ट्रॉफी की दो साल बाद 17 फरवरी को बायो-बबल में वापसी होगी। इसमें कई घरेलू क्रिकेटर लंबी अवधि बाद अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। मैच में अंजिक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को अपने टेस्ट करियर की संभावनाओं को बरकरार रखने का मौका मिलेगा।
कोविड-19 की तीसरी लहर के कारण देश की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता पर लगातार दूसरे साल खतरा मंडराने लगा था, लेकिन संक्रमण में कमी आने के बाद बीसीसीआई ने इसका आयोजन करने का फैसला किया। रणजी ट्रॉफी में 38 टीम भाग लेंगी। मैच 9 स्थानों ( राजकोट, कटक, अहमदाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, हरियाणा, गुवाहाटी और कोलकाता) पर बनाए गए बायो-बबल में खेले जाएंगे।
रहाणे-पुजारा होंगे आमने-सामने
सभी की निगाहें मौजूदा चैंपियन सौराष्ट्र और 41 बार के विजेता मुंबई के बीच होने वाले मैच पर टिकी रहेंगी। इसमें रहाणे और पुजारा दोनों आमने-सामने होंगे। इन दोनों का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना होगा क्योंकि टेस्ट में काफी समय से ऐसा नहीं कर पाए हैं। नेट्स पर दोनों बल्लेबाज कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। इन पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव भी होगा, क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा जल्द की जानी है।
विज्ञापन
नॉकआउट चरण के मैच 30 मई से होंगे
एलीट वर्ग में कुल आठ ग्रुप बने हैं, जिसमें हर ग्रुप में चार टीम हैं। वहीं प्लेट ग्रुप में 6 टीम हैं। एकमात्र प्री क्वार्टर फाइनल को छोड़कर नॉकआउट चरण के मैच आईपीएल के बाद 30 मई से शुरू होंगे। प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों पर भी निगाहें टिकी रहेंगी। इसके अलावा भारत के अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों यश ढुल और राज अंगद बावा को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलेगा। पहली पारी पूरी नहीं होने पर दोनों टीम को एक-एक अंक दिया जाएगा।
पहले दौर के मैच :

- कर्नाटक बनाम रेलवे, एलीट ग्रुप सी (चेन्नई),
- हैदराबाद बनाम चंडीगढ़, एलीट ग्रुप बी (भुवनेश्वर),
- बंगाल बनाम बड़ौदा, एलीट ग्रुप बी (कटक),
- केरला बनाम मेघालय, एलीट ग्रुप ए (राजकोट)
- गुजरात बनाम मध्य प्रदेश, एलीट ग्रुप ए (राजकोट)
- मणिपुर बनाम अरुणाचल प्रदेश, प्लेट (कोलकाता)
- जम्मू-कश्मीर बनाम पुडुचेरी, एलीट ग्रुप सी (चेन्नई)
- सौराष्ट्र बनाम मुंबई, एलीट ग्रुप डी (अहमदाबाद)
- ओडिशा बनाम गोवा, एलीट ग्रुप डी (अमहदाबाद)
- नगालैंड बनाम सिक्किम, प्लेट (कोलकाता)
- बिहार बनाम मिजोरम, प्लेट (कोलकाता)
- झारखंड बनाम छत्तीसगढ़, एलीट ग्रुप एच (गुवाहाटी)
- दिल्ली बनाम तमिलनाडु, एलीट ग्रुप एच (गुवाहाटी)
- महाराष्ट्र बनाम असम, एलीट ग्रुप जी (रोहतक)
- विदर्भ बनाम यूपी, एलीट ग्रुप जी (गुरुग्राम)
- हरियाणा बनाम त्रिपुरा, एलीट ग्रुप एफ (दिल्ली)
- पंजाब बनाम हिमाचल प्रदेश, एलीट ग्रुप एफ (दिल्ली)
- सर्विस बनाम उत्तराखंड, एलीट ग्रुप ई (तिरुवनंतपुरम)
- आंध्र बनाम राजस्थान, एलीट ग्रुप ई (तिरुवनंतपुरम)