फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2024-2025 Final Vidarbha vs Kerala Match Team Preview Live Streaming News in Hindi

Ranji Trophy Final: फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों के कारण विदर्भ का केरल पर पलड़ा भारी, कब और कहां देखें मुकाबला

Tue, 25 Feb 2025 02:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 25 Feb 2025 02:53 PM IST
सार

विदर्भ ने ग्रुप चरण में सात मैचों में छह मैच में जीत हासिल की। इसके बाद उसने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 198 रन से और सेमीफाइनल में गत चैंपियन मुंबई को 80 रन के बड़े अंतर से हराया। विदर्भ 2017-18 और 2018-19 में रणजी चैंपियन बना था जबकि केरल की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। विदर्भ की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2024-2025 Final Vidarbha vs Kerala Match Team Preview Live Streaming News in Hindi
अक्षय वाडकर-सचिन बेबी - फोटो : instagram

विस्तार

अपने प्रमुख खिलाड़ियों के शानदार फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों के कारण पूर्व चैंपियन विदर्भ की टीम केरल के खिलाफ बुधवार से नागपुर में शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। अक्षय वाडकर की अगुवाई वाली विदर्भ की टीम ने इस सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने अब तक अपने नौ मैचों में से आठ में जीत हासिल की है और एक ड्रा खेला है।
विज्ञापन

पहली बार फाइनल में पहुंची केरल की टीम
विदर्भ ने ग्रुप चरण में सात मैचों में छह मैच में जीत हासिल की। इसके बाद उसने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 198 रन से और सेमीफाइनल में गत चैंपियन मुंबई को 80 रन के बड़े अंतर से हराया। विदर्भ 2017-18 और 2018-19 में रणजी चैंपियन बना था जबकि केरल की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। विदर्भ की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। वह पिछले साल फाइनल में मुंबई से हार गई थी जिसकी भरपाई वह इस साल करना चाहेगी। विदर्भ की टीम ने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी है। वह इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदर्भ के बल्लेबाजों ने किया प्रभावित
विदर्भ के बल्लेबाजों ने इस सत्र में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसकी तरफ से यश राठौड़ ने 58.13 की औसत से 933 रन बनाए हैं जिसने पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। कप्तान वाडकर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उन्होंने 48.14 की औसत से 674 रन बनाए हैं। अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर भी उनसे अधिक पीछे नहीं हैं। उन्होंने 45.85 की औसत से 642 रन बनाए हैं। उनके अलावा दानिश मालेवार ने 557 और ध्रुव शोरे ने 446 रन बनाकर अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है।

गेंदबाजों का भी रहा बोलबाला
गेंदबाजी में विदर्भ के लिए 22 वर्षीय हर्ष दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अभी तक 66 विकेट लिए हैं और एक रणजी सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड से केवल दो विकेट दूर हैं। रिकॉर्ड बिहार के आशुतोष अमन के नाम पर है जिन्होंने 2018-19 के सत्र में 68 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

गुजरात को हराकर फाइनल में पहुंची केरल की टीम
दूसरी तरफ सचिन बेबी की अगुवाई वाली केरल की टीम अगर पहली बार फाइनल में पहुंची है तो इसमें किस्मत का भी बड़ा हाथ रहा। क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर को उसने केवल एक रन से हराया जबकि सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ पहली पारी में दो रन की मामूली बढ़त के आधार पर वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

सलमान निजार और मोहम्मद अजहरुद्दीन केरल की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ हैं। निजार ने वर्तमान सत्र में अभी तक 86.71 की औसत से 607 रन जबकि अजहरुद्दीन ने 75.12 की औसत से 601 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जलज सक्सेना केरल के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने अभी तक 38 विकेट लिए हैं। विदर्भ के पूर्व खिलाड़ी आदित्य सरवटे ने 30 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया है।

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला? यहां जानिए...

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला कब से खेला जाएगा?

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला बुधवार यानी 26 फरवरी से खेला जाएगा।

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला कहां खेला जाएगा?
विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा?
विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं?
विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं होगा।

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी। इसके अलावा मैच से जुड़ी सभी अपडेट्स Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
विदर्भ:
अक्षय वाडकर (कप्तान और विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अमन मोखड़े, यश राठौड़, हर्ष दुबे, अक्षय कर्णेवार, यश कदम, अक्षय वखारे, आदित्य ठाकरे, दर्शन नालकंडे, नचिकेत भूते, सिद्धेश वाथ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, दानिश मालेवार, पार्थ रेखाडे, करुण नायर, ध्रुव शौरे।

केरल: सचिन बेबी (कप्तान), रोहन कुन्नूमल, सलमान निज़ार, मोहम्मद अज़हरुद्दीन (विकेटकीपर), अक्षय चंद्रन, जलज सक्सेना, शॉन रोजर, आदित्य सरवटे, बासिल थम्पी, एमडी निधिश, नेदुमंकुझी बासिल, श्रीहरि एस नायर, शराफुद्दीन एनएम, आनंद कृष्णन, वरुण नयनार, ईडन एप्पल टॉम, अहमद इमरान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed