फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2022: BCCI to conduct the Ranji Trophy this season in two phases reveals BCCI Secretary Jay Shah

Ranji Trophy 2022: घरेलू क्रिकेट के लिए खुशखबरी, इस नई योजना के साथ रणजी ट्रॉफी का आयोजन करेगा बीसीसीआई

Fri, 28 Jan 2022 12:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jan 2022 12:14 PM IST
सार

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 1934 से खेला जा रहा है। पहला मैच 4 नवंबर 1934 से मद्रास और मैसूर के बीच चेपक ग्राउंड में खेला गया था। मुंबई ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 41 बार जीता है।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2022: BCCI to conduct the Ranji Trophy this season in two phases reveals BCCI Secretary Jay Shah
सौरव गांगुली और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण स्थगित हुए रणजी ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नई योजना बनाई है। बोर्ड सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन दो चरणों में करने जा रहा है। इसकी पुष्टि शुक्रवार को बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी। रणजी ट्रॉफी का आयोजन पहले 13 जनवरी से होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा था। टूर्नामेंट में 38 टीमें हिस्सा लेती हैं। 
विज्ञापन


जय शाह ने रणजी को लेकर क्या कहा?
जय शाह ने कहा कि रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट को दो फेज में कराया जाएगा। पहले फेज में लीग मैच खेले जाएंगे। वहीं, दूसरे फेज में नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। रणजी टूर्नामेंट का दूसरा फेज जून में खेला जाएगा। जय शाह ने कहा कि मेरी टीम इस योजना पर काम कर रही है। हम यह भी देख रहे हैं कि इस योजना से कोरोना के कारण उत्पन्न हुई परेशानियों को किस प्रकार कम किया जाए। हम पूरी कोशिश करेंगे कि इस बार हम रणजी के एक शानदार सीजन की मेजबानी करें। रणजी ट्रॉफी हमारी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता है। इससे भारतीय क्रिकेट को नए-नए टैलेंटेड क्रिकेटर्स मिलते हैं।
विज्ञापन


अरुण धूमल ने दी थी जानकारी
इससे पहले गुरुवार को बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था कि हम टूर्नामेंट के लिए सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं। धूमल ने कहा- जब टूर्नामेंट को रोका गया था तब कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि मामलों में कमी आ रही है। रणजी ट्रॉफी संचालन टीम फिर से आयोजन को लेकर काम कर रही है। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि क्या अगले महीने में लीग चरण के मुकाबले हो सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में रणजी ट्रॉफी के आयोजन में क्या मुश्किलें होंगी? 
बीसीसीआई अगर दो चरणों में टूर्नामेंट को आयोजित करता है तो दूसरे चरण में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जब दूसरे चरण का आयोजन होगा तब भारत कई हिस्सों में मानसून शुरू हो जाएगा। वहीं, कुछ हिस्सों में गर्मी तेज होगी। धूमल ने कहा- संचालन टीम मौसम, जगह की उपलब्धता और साथ ही खिलाड़ियों के लॉजिस्टिक मामलों को लेकर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि 'हम टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।' महामारी ने पिछले सीजन में भी घरेलू क्रिकेट को नुकसान पहुंचाया था। बीसीसीआई सिर्फ दो टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन कर सका था। इस दौरान बीसीसीआई ने वित्तीय नुकसान झेलने वाले सभी खिलाड़ियों को मुआवजा दिया था।


पहली बार रद्द हुआ था रणजी टूर्नामेंट
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट 1934 से खेला जा रहा है। पहला मैच 4 नवंबर 1934 से मद्रास और मैसूर के बीच चेपक ग्राउंड में खेला गया था। मुंबई ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 41 बार जीता है। 1958-59 से लेकर 1972-73 तक मुंबई की टीम ने लगातार 15 बार खिताब जीता था। 86 साल में पहली बार पिछले साल रणजी ट्रॉफी रद्द करनी पड़ी थी। कोरोना की वजह से ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed