फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy 2022-23 Uttar Pradesh all out for 142 against Uttarakhand Haryana defeats Nagaland

Ranji Trophy: उत्तराखंड के खिलाफ 142 रन पर सिमटा उत्तर प्रदेश, हरियाणा ने नगालैंड को दी शिकस्त

Thu, 12 Jan 2023 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 12 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

अग्रिम तिवारी की शानदार गेंदबाजी की मदद से उसने यूपी को 142 रन पर ऑलआउट कर दिया। अग्रिम ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। उत्तर प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन समीर चौधरी ने बनाए। उन्होंने 49 रन बनाए।

विज्ञापन
Ranji Trophy 2022-23 Uttar Pradesh all out for 142 against Uttarakhand Haryana defeats Nagaland
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड ने गुरुवार (12 जनवरी) को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश को सस्ते में समेट दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अग्रिम तिवारी की शानदार गेंदबाजी की मदद से उसने यूपी को 142 रन पर ऑलआउट कर दिया। अग्रिम ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। उत्तर प्रदेश के लिए सबसे ज्यादा रन समीर चौधरी ने बनाए। उन्होंने 49 रन बनाए। समीर चौधरी ने अपनी पारी में 126 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के लिए अग्रिम के अलावा अजय नेगी को तीन और दीपक धपोला को दो विकेट मिले। एक विकेट मयंक मिश्रा ने हासिल किया। जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 65 रन बनाए। उत्तराखंड अभी 77 रन पीछे है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर प्रियांशु खंडूरी 24 और कुणाल चंदेला 11 रन बनाकर खेल रहे थे। उत्तर प्रदेश के लिए दोनों विकेट कार्तिकेय ने लिए। उत्तर प्रदेश की टीम अपने बुधवार के स्कोर छह विकेट पर 107 रन से आगे खेलने उतरी। टीम ने 35 रन जोड़कर अपने शेष चार विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन


हरियाणा ने नगालैंड को पारी और 69 से हराया
हरियाणा ने नगालैंड को पारी और 69 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हरियाणा के अमित राणा ने मैच में 12 विकेट लिए। नगालैंड पहली पारी में 88 रन पर सिमट गया था।नगालैंड के लिए श्रीकांत मुंडे ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। हरियाणा के लिए अमित राणा ने 15 रन देकर पांच विकेट लिए। जवाब में हरियाणा ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 229 रन बनाकर घोषित कर दी। युवराज सिंह ने हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। फिर हरियाणा ने अमित राणा (7/24) की मदद से नगालैंड को दूसरी पारी में 72 रन पर ढेर करके मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब को जम्मू-कश्मीर पर मिली बढ़त
कप्तान मनदीप सिंह के अर्धशतक की मदद से पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। मनदीप ने 104 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाए और पंजाब पहली पारी में 268 रन बनाने में सफल हुआ। जम्मू-कश्मीर की पहली पारी 212 रन पर सिमट गई थी और इस तरह पंजाब को पहली पारी में 56 रन की बढ़त हासिल हुई। पंजाब के लिए पहली पारी में बलतेज सिंह ने 47 रन देकर पांच विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 18 रन बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed