{"_id":"5e12188a8ebc3e87bf239e01","slug":"ranji-trophy-2019-20-bihar-paceman-abhijeet-saket-takes-seven-five-ducks-for-mizoram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के इस गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में मचाया तहलका, 12 रन देकर झटके सात विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बिहार के इस गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में मचाया तहलका, 12 रन देकर झटके सात विकेट
Sun, 05 Jan 2020 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
-
बिहार के करिश्माई गेंदबाज अभिजीत साकेत ने रणजी ट्रॉफी में तहलका मचा दिया है। प्लेट ग्रुप के एक मुकाबले में साकेत ने बगैर रन दिए सात विकेट चटकाए। साकेत ने मिजोरम के खिलाफ दूसरी पारी में 10 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि इस बल्लबाजों में से पांच तो खात तक नहीं खो सके।
विज्ञापन
बता दें कि साकेत की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत बिहार ने मिजोरम को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में मिजोरम ने पहे बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में प्रतिक देसाई (192) की शतकीय पारी की बदौलत 378 रन बनाए। जवाब में बिहारी की पहली पारी 262 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
वहीं, मिजोरम की दूसरी पारी महज 68 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद बिहार को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला। मगर बिहार ने चार विकेट खोकर 188 रन बनाकर यह मैच अपने नाम कर लिया। बिहार की तरफ से इंद्रजीत कुमार (98) और बाबुल कुमार ने 61 रन बनाए।
विज्ञापन