फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19: third day round up of eight round

रणजी ट्रॉफीः तीसरे दिन का खेल खत्म, पंजाब-मध्य प्रदेश की विशाल जीत, मुंबई खिताबी दौड़ से बाहर

Tue, 01 Jan 2019 11:21 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 01 Jan 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19: third day round up of eight round
ranji trophy 2018-19

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के आठवें राउंड के तीसरे दिन का खेल मंगलवार को खत्म हुआ। आइए नजर डालते हैं तीसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:

विज्ञापन


एलीट ग्रुप ए
विदर्भ बनाम मुंबई

विदर्भ ने मुंबई को एक पारी और 146 रन से हरा दिया। विदर्भ ने पहली पारी में 511 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 252 और 113 रन बनाकर सिमट गई। श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे। इसके साथ ही विदर्भ टीम ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जहग पक्की कर ली है।
विज्ञापन


कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़
कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। इस तरह से उनकी कुल बढ़त 248 रनों की हो गई है। कप्तान मनीष पांडे 57 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौदा बनाम रेलवे
बड़ौदा ने रेलवे को 164 रन से हरा दिया। बड़ौदा ने पहली पारी में 313 और दूसरी पारी में 157 रन बनाए। जवाब में रेलवे की टीम 200 और 106 रन ही बना सकी। इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने पहली पारी में 160 और दूसरी पारी में 104 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने कुल 6 विकेट भी चटकाए।

महाराष्ट्र बनाम गुजरात
महाराष्ट्र ने गुजरात के खिलाफ दूसरी पारी में 6 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं और अभी भी वो 178 रन पीछे हैं।

एलीट ग्रुप बी

पंजाब बनाम केरल 
पंजाब ने केरल को 10 विकेट से हरा दिया। केरल की टीम पहली पारी में 121 और दूसरी पारी में 223 रन ही बना सकी। पंजाब ने 217 और 131 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शुबमन गिल दूसरी पारी में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। युवराज सिंह पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

 बंगाल बनाम दिल्ली
 बंगाल को दिल्ली के खिलाफ जीत के लिए 304 रनों की और जरूरत है। दूसरी पारी में बंगाल ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। इससे पहले दिल्ली की दूसरी पारी 240 रनों पर समाप्त हुई।

हैदराबाद बनाम आंध्रा 
हैदराबाद ने आंध्रा के खिलाफ दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं और आंध्रा के पहली पारी के आधार पर वो अभी भी 198 रन पीछे हैं। इससे पहले आंध्रा ने अपनी पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की।

मध्य प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश
मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 140 रनों से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 265 और 193 रन बनाए। जवाब में हिमाचल की टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 127 और 191 रन ही बना सकी।

एलीट ग्रुप सी

गोवा बनाम राजस्थान 
गोवा ने राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 199 बना लिए हैं। इस तरह पहली पारी के आधार पर वो 70 रन पीछे हैं। इससे पहले गोवा के 244 रनों के जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 513 रन बनाए।

जम्मू-कश्मीर बनाम असम 
जम्मू-कश्मीर ने असम को 4 विकेट से हरा दिया। असम ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 128 और 245 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाकर मैच जीत लिया। इरफान पठान ने इस मैच में 5 विकेट लेने के अलावा 68 रन भी बनाए।

त्रिपुरा बनाम झारखंड
त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 146 का स्कोर बना लिया है और अभी वो 10 रन पीछे हैं। इससे पहले त्रिपुरा के पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। इसके जवाब में झारखंड ने 409 रन बनाए।

ओडिशा बनाम सेना
ओडिशा ने सेना के खिलाफ दूसरी पारी में  एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं और वो अभी भी 175 रन पीछे हैं। इससे पहले ओडिशा के 177 रनों को जवाब में सेना ने पहली पारी में 8 विकेट पर 417 रन बनाए।

प्लेट ग्रुप

सिक्किम बनाम मेघालय 
सिक्किम ने मेघालय के खिलाफ दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 72 और वो अभी भी 535 रन पीछे हैं। इससे पहले सिक्किम के पहली पारी के 219 रनों के जवाब में मेघालय ने 7 विकेट पर 826 रन बनाकर पारी घोषित की। मेघालय की तरफ से पुनीत बिष्ट ने 343 रनों की मैराथन पारी खेली। इसके अलावा 3 और बल्लेबाजों ने भी शतक लगाया।

बिहार बनाम मिजोरम
बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 216 रन से हरा दिया। बिहार ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 440 रन बनाए। जवाब में मिजोरम पहली पारी में 77 और दूसरी पारी में 147 रन ही बना सकी।

नागालैंड बनाम अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 120 रन से हरा दिया। नागालैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। जवाब में अरुणाचल की टीम 135 और 122 रन ही बना सकी।

पुड्डुचेरी बनाम मणिपुर 
पुड्डुचेरी ने मणिपुर को 10 विकेट से हरा दिया। मणिपुर ने पहली पारी में 132 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। जवाब में पुड्डुचेरी ने 238 और 13 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed