फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji trophy 2018-19: Ravindra Jadeja hits ton as Saurashtra take lead against Railways

रवींद्र जडेजा का बड़ा शतक, टीम को दिलाई पहली पारी में शानदार बढ़त

Tue, 13 Nov 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ranji trophy 2018-19: Ravindra Jadeja hits ton as Saurashtra take lead against Railways

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने घरेलू मैदान एससीए स्टेडियम के साथ वर्षों से चला रहा लगाव बरकरार रखते हुए मंगलवार को यहां शतक जड़कर सौराष्ट्र को रेलवे के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में पहली पारी में मजबूत बढ़त दिलाई। 

विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी में तीन तिहरे शतक जड़ चुके जडेजा अभी 178 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी इस जांबाज पारी और कमलेश मकवाना (62) के साथ उनकी आठवें विकेट के लिये 171 रन की साझेदारी के दम पर सौराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 344 रन बनाए हैं और उसे 144 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है। रेलवे की टीम कल अपनी पहली पारी में 200 रन पर आउट हो गई थी। 
विज्ञापन


जडेजा की यह पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि सौराष्ट्र चार विकेट पर 32 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सुबह 33 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाया। उन्होंने अब तक 326 गेंदों का सामना करके 16 चौके और चार छक्के लगाए हैं। यह उनका प्रथम श्रेणी में दसवां और रणजी ट्राफी में आठवां शतक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौराष्ट्र ने कप्तान जयदेव शाह (25), अर्पित बासवदा (12) और प्रेरक मांकड़ (28) के विकेट जल्दी गंवा दिये थे लेकिन जडेजा ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें मकवाना का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 163 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed