फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ranji trophy 2018-19 final between saurashtra and vidarbha second day round up

रणजी ट्रॉफी: स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने किया निराश, दूसरे दिन सौराष्ट्र का स्कोर 158/5

Mon, 04 Feb 2019 08:12 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy 2018-19 final between saurashtra and vidarbha second day round up
पुजारा

रणजी ट्रॉफी 2018-19 में डिपेंडिंग चैंपियन विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दूसरा दिन खत्म होने तक सौराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए। वह अब भी 154 रन पीछे है। स्नेल पटेल 87 रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वदर्भ पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


इसके अलावा टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजार महज एक रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। विदर्भ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने उनका विकेट लिया। इसके अलावा देसाई (10), वी जडेजा (10), वासावदा (13) और  जैक्सन (9) रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


वहीं पहली पारी मेजबान विदर्भ की खराब रही। उसके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। विदर्भ को पहला झटका 21 के स्कोर पर संजय रामास्वामी (2) के रूप में लगा। इसके बाद कप्तान फैज फजल (16) भी पवेलियन लौट गए। टीम को सबसे बड़ा झटका अनुभवी बल्लेबाज वसीम जाफर (23) के आउट होने पर लगा। इनके अलावा मोहित काले ने 35 और गणेश सतीश ने 32 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदर्भ के लिए अक्षय कर्नेवार ने 73 और विकेटकीपर अक्षय वाडकर ने 45 रन की पारी खेली। वाडकर ने 115 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। आदित्य सरवाटे खाता खोले बिना आउट हुए। मैच के दूसरे दिन विदर्भ की पहली पारी 312 पर ऑलआउट हो गई। वहीं, सौराष्ट्र की ओर से कप्तान जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इनके अलावा चेतन सकरिया और कमलेश मकवान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed