रणजी ट्रॉफी: अजय ने रचा कीर्तिमान तो गंभीर ने लगाई आखिरी सेंचुरी, ये रहा तीसरे दिन का राउंड अप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी 2018-19 में शुक्रवार को पांचवें राउंड के तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। रणजी ट्रॉफी के लिहाज से तीसरे दिन का खेल का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि मध्यप्रदेश के 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज अजय रोहेरा ने 267 रन की नाबाद पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं, करियर का आखिरी मैच खेल रहे गौतम गंभीर ने शतक जड़ दिया। आइए नजर डालते हैं तीसरे दिन खेले गए सभी मुकाबलों पर:
एलीट ग्रुप ए:
सौराष्ट्र बनाम कर्नाटक
सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 87 रनों से हराया। सौराष्ट्र ने अपनी पहली व दूसरी पारी में क्रमाशः 316 और 79 रन बनाए, जिसके जवाब में कर्नाटक ने अपनी पहली व दूसरी पारी में 217 और 91 रन बनाए। सौराष्ट्र की तरफ से धर्मेंद्र जडेजा को 11 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव शाह का यह आखिरी मुकाबला था। हाल ही में उन्होंने संन्यास का एलान किया था।
बड़ौदा बनाम छत्तीसगढ़
बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से करारी मात दी। यूसुफ पठान ने बड़ौदा की तरफ से शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने दो विकेट भी झटके। इस मुकाबले में शामदार प्रदर्शन के लिए यूसुफ पठान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
महाराष्ट्र बनाम मुंबई
महाराष्ट्र के 352 रनों के जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 273 रन बनाए। दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 5 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं।
गुजरात बनाम रेलवे
गुजरात के 367 रनों के जवाब में रेलवे ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 547 के स्कोर पर घोषित की। दूसरी पारी में गुजरात बिना किसी विकेट के नुकसान पर 4 रन बनाकर खेल रही है।
एलीट ग्रुप बी
मध्य प्रदेश बनाम हैदराबाद
मध्य प्रदेश ने हैदराबाद पर विशाल जीत दर्ज की। एमपी ने हैदराबाद को पारी और 253 रनों से हराया। मध्य प्रदेश की तरफ से अजय रोहेरा को बेहतरीन (267*) पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में कीरितिमान रच दिया और अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
आंध्रा बनाम दिल्ली
आंध्रा के 390 रनों के जवाब में दिल्ली ने 7 विकेट के नुकसान पर 409 रन बना लिए हैं। अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे गौतम गंभीर ने 112 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
हिमाचल प्रदेश बनाम पंजाब
हिमाचल प्रदेश के 390 रनों के जवाब में पंजाब की पहली पारी 84 रनों पर सिमट गई। फॉलो ऑन खेलते हुए पंजाब ने 8 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना लिए हैं। पंजाब की तरफ से युवराज सिंह एक बार फिर फ्लॉप हुए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
तमिलनाडु बनाम केरल
तमिलनाडु के 369 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केरल ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। अभी भी केरल को जीतने के लिए 342 रनों की आवश्यकता है।
एलीट ग्रुप सी
सेना बनाम गोवा
सेना के 184 रनों के जवाब में गोवा ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए। दूसरी पारी में सेना ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं।
हरियाणा बनाम त्रिपुरा
हरियाणा के 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा ने 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। त्रिपुरा को जीतने के लिए 58 रनों की दरकार हैं, जबकि हरियाणा को यह मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ तीन विकेटों की जरुरत है।
झारखंड बनाम ओडिशा
झारखंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 288 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। 259 रनों का पीछा करते हुए ओडिशा ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।
उत्तर प्रदेश बनाम जम्मू-कश्मीर
उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 6 विकेट से हरा दिया। दूसरी पारी में यूपी के लिए सुरेश रैना ने नाबाद 66 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। सौरभ कुमार ने गेंदबाज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में 11 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
राजस्थान बनाम असम
राजस्थान ने असम को एक पारी और 43 रनों से हराया। अनिकेत चौधरी ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
प्लेट ग्रुप
बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश
बिहार ने अरुणाचल प्रदेश पर विशाल जीत दर्ज की। बिहार ने अरुणाचल को एक पारी और 317 रनों से करारी शिकस्त दी। बिहार की तरफ से इस मैच में इंद्रजीत कुमार ने दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 222 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, आशुतोष अमन ने मैच में 7 विकेट अपने नाम किए।
पुड्डुचेरी बनाम सिक्किम
पुड्डुचेरी के 647 रन के जवाब में सिक्किम ने अपनी पहली पारी में 247 रनों पर ऑलआउट हो गई। फॉलो ऑन खेलते हुए सिक्किम ने 3 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं।
मेघालय बनाम उत्तराखंड
मेघालय के 311 रनों के जवाब में उत्तराखंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 491 रन बना लिए हैं। उत्तराखंड की तरफ से रजत भाटिया और विनीत सक्सेना ने दोहरा शतक लगाया।
मणिपुर बनाम नागालैंड
मणिपुर ने नागालैंड को 7 विकेट से हराया। मणिपुर की तरफ से मयंक राघव ने दोहरा शतक जड़ा। मयंक राघव को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।