रणजी राउंड-अप: नाबाद शतक के साथ फार्म में लौटे रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चव्हाण के कहर से दहला पंजाब
मुंबई के लेफ्ट आर्म स्पिनर अंकित चव्हाण ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मात्र 23 रन पर नौ विकेट झटककर पंजाब को ग्रुप ‘ए’ मैच के चौथे और अंतिम दिन मात्र 59 रन पर ढेर कर दिया। मुंबई को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला लेकिन ओवर इतने कम थे कि उसके पास सीधी जीत हासिल करने के लिए कोई मौका नहीं रहा। मुंबई ने छह ओवर में दो विकेट पर 61 रन बनाए और मैच ड्रा समाप्त हो गया। पंजाब को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले जबकि मुंबई के हिस्से में एक अंक आया।
दिल्ली की एक और शर्मनाक हार
अपने बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के कारण दिल्ली को कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप ‘बी’ मैच के चौथे और अंतिम दिन 159 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली की इस सत्र में यह लगातार दूसरी और कुल तीसरी हार है। कर्नाटक ने दिल्ली के सामने 410 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा था लेकिन पूरी टीम 250 रन बनाकर सिमट गई। पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास ने 80, आलराउंडर रजत भाटिया ने 63 और तेज गेंदबाज सुमित नरवाल ने 41 रन बनाए। दिल्ली तीसरी के बाद छह मैचों में 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
जडेजा के कमाल से सौराष्ट्र ने बंगाल को रौंदा
नागपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया में जगह पाने वाले आलराउंडर रवींद्र जडेजा के चार विकेट और नयन दोषी के तीन विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत सौराष्ट्र ने बंगाल को ग्रुप ‘ए’ मैच में 270 रन से रौंद दिया। सौराष्ट्र ने बंगाल के सामने 431 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए बंगाल की टीम 160 रन पर ही ढेर हो गई। सौराष्ट्र को इस जीत से छह अंक हासिल हुए और वह पांच मैचों से कुल 15 अंक लेकर ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
हार टालने में सफल रहा हरियाणा
सन्नी सिंह (54) और अभिमन्यु खोड (42) तथा अन्य बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से हरियाणा ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 255 रन बनाकर महाराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच में अपनी हार टाल दी। हरियाणा के पहली पारी के 257 रन के जवाब में महाराष्ट्र ने अपनी पारी आठ विकेट पर 540 रन बनाकर घोषित कर दी थी। दूसरी पारी में हरियाणा ने सात विकेट पर 255 रन बनाए। महाराष्ट्र को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले और वह ग्रुप में अब आठ अंकों के साथ आठवें और हरियाणा सात अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।
असम और हिमाचल को एक-एक अंक
असम और हिमाचल प्रदेश के बीच ग्रुप ‘सी’ मैच ड्रा समाप्त हो गया लेकिन पहली पारी पूरी नहीं होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। असम ने 354 रन बनाए जबकि हिमाचल ने मैच ड्रा समाप्त होने तक पांच विकेट पर 316 रन बनाए। हिमाचल की ओर से ऋषि धवन ने नाबाद 114 जबकि आतिश भालाईक ने नाबाद 57 रन बनाए। असम ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे।