{"_id":"f9b81c44-7129-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"ranatunga-hails-sri-lanka-womens-cricketers","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंकाई महिला क्रिकेटरों ने रणतुंगा का दिल जीता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंकाई महिला क्रिकेटरों ने रणतुंगा का दिल जीता
कोलंबो/एजेंसी
Updated Thu, 07 Feb 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही श्रीलंकाई टीम की प्रशंसा की है। रणतुंगा ने कहा, ‘महिला टीम ने पुरुष टीम और उसके सीनियर खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश किया है। जब श्रीलंकाई महिला टीम को कोई मजबूत नहीं आंक रहा था उन्होंने इंग्लैंड और फिर भारत को शिकस्त दी। कप्तान श्रीवर्धने की कप्तानी बेहतरीन रही है।’
विज्ञापन
रणतुंगा ने कहा, ‘महिला टीम पुरुष टीम के लिये उदाहरण है और उनके सीनियर खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पुरुष टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के लिये सबक है। उन्हें सबसे कमजोर माना जा रहा था लेकिन उन्होंने इंग्लैंड और भारत को हराया।’
विज्ञापन
रणतुंगा ने महिला टीम की कप्तान शशिकला श्रीवर्धने की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘कप्तान श्रीवर्धने ने नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।'
इस बीच, एक अखबार ने महिला और पुरुष टीम को मिलने वाले वित्तीय अनुबंध पर एक रिपोर्ट छापी है। इसमें लिखा है कि पुरुष टीम को एक वन-डे मैच के 3500 डॉलर मिलते हैं जबकि महिला टीम को सिर्फ 100 डॉलर की राशि मिलती है।
विज्ञापन